अश्वनी यादव को नही हैं प्रशाशन का ख़ौफ़....

# Neeraj Makhija | 25 May, 2023

बिलासपुर/- थाना तारबाहर क्षेत्र में अन्ना डोसा चलाने वाले दुकानदार ने थाने में अपने जमीन मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है,शिकायत में दुकानदार ने बताया कि जमीन मालिक लगातार उसे और कर्मचारियों सहित ग्राहकों को डरा धमका रहा है और दुकान खाली करने के लिए दबाव बना रहा है,जबकि खुद ही दोसा संचालक को झांसा देकर उसने एक करोड़ खर्च करवा कर खस्ताहाल भूमि पर दुकान बनवा डाली और फिर उसे तुरंत खाली करने का दबाव बना रहा है,आरोपी ने दुकानदार की कार को भी ले लिया है,पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अपराध दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है...

बताते चले आपको शांति नगर निवासी मुरली मोहन राव उम्र 30 वर्ष ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वे रामा मैग्नेटो मॉल के सामने अन्ना डोसा नामक दुकान चलाते हैं,जमीन मालिक अश्वनी और पप्पू यादव निवासी विनोबानगर ने पूर्व में उन्हें अपने भरोसे पर लेकर अपनी जमीन पर दुकान बनवा डाली,जिसका पूरा खर्चा अन्ना दोसा के संचालक मुरली ने किया,वही धीरे धीरे जब दुकान अच्छी चलने लगी तो उसे डरा धमका कर बड़ी दुकान को खाली करवा लिया और छोटी दुकान में भेज दिया,जिसमें फिर दुकान संचालक ने 25 लाख रुपए लगाकर दुकान बनवाया और दुकान बनते ही फिर से जमीन मालिक अश्वनी यादव की गुंडागर्दी शुरू हो गई और दुकान खाली कराने धमकी दे रहा है...

इतना ही नहीं आरोपी अश्वनी यादव के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े तलवार लेकर उनकी दुकान में पहुँच जाता है और ग्राहकों सहित कर्मचारियों को भी धमकी देता है...

इसके साथ ही उन्होंने अन्ना दोसा के संचालक मुरली की हौंडा कंपनी की कार को अपने झांसे में लेकर उनसे ले ली जो आज तक वापस नहीं किया है पुलिस ने इन तमाम शिकायतों की जांच के बाद अश्वनी यादव पर मामला दर्ज कर लिया है....

पानी बिजली भी काटा और ग्राहकों को भी धमका रहा...

प्रार्थी मुरली ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि अश्वनी यादव द्वारा धमकाने के अलावा उनकी दुकान के बिजली-पानी के कनेक्शन तक को काट दिया है,जिससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही है साथ ही दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी धमकी चमकी करता है...

बहरहाल पुलिस ने भू-माफ़िया व नगर निगम के पूर्व ठेकेदार आरोपी अश्वनी यादव के खिलाफ धारा 294,406,506,25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया हैं...

Banner