सिविल लाइन में पदस्थ आरक्षक की मौत तो वही एक गंभीर रूप से घायल

# Neeraj Makhija | 30 Apr, 2023

डेस्क /- ,सड़क दुर्घटना में रविवार की दरमियानी रात करीब 9:00 बजे महाराणा प्रताप चौक के समीप सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षण संदीप कुर्रे की मौत हो गई हैं,बताया जा रहा है कि वह अपने साथी नवीन बागड़े के घर तिफरा पुलिस क्वार्टर जा रहा था

 

इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने महाराणा प्रताप चौक ओवर ब्रिज के ऊपर उसे जोरदार टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तो वही नवीन् बागड़े को गंभीर छोट आई है जिनका उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है मृतक संदीप कुर्रे सिविल लाइन थाने में सी सी टी ऐन एस का काम करते थे घटना के बाद पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है..

Banner