नक्सलियों के अर्थ तंत्र को खत्म करने बाइक पर हथियार ले नक्सल गांव में पहुंचे पुलिस कप्तान सिन्हा..

# Neeraj Makhija | 25 Apr, 2023

डेस्क(कांकेर)/-  नक्सलियों के अर्थ तंत्र को खत्म करने और जवानों का हौसला अफजाई करने एसपी शलभ सिन्हा अंदरूनी नक्सल गांव में पहुंचे। इस दौरान पुलिस जवानों से बातचीत कर उनकी हौसला अफजाई की। और उन्होंने अंदरूनी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

बाइक में ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे स्पेशल अब सिन्हा ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनकी समस्याएं भी जानी और उसे दूर करने का भरोसा दिलाया। एसपी शलभ सिन्हा अंदरूनी नक्सल गांवों में बाइक से पहुँचे थे।

इस दौरान उन्होंने कंधे पर खुद बंदूक भी लादी हुई थी। वर्तमान में नक्सलियों का टीसीओसी कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान नक्सलियों की सक्रियता बढ़ जाती है। क्योंकि इस समय जंगल में हरा सोना माने जाने वाले तेंदूपत्ता का संकलन व भंडारण होता है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से नक्सली दबाव बनाकर लेव्ही वसूल करते हैं। इस राशि का उपयोग नक्सली हथियार खरीदने से लेकर राशन खरीदने में करते हैं।

बताया जाता है कि नक्सलियों के द्वारा धमकाकर व दबाव पूर्वक जो लेव्ही तेंदूपत्ता संग्राहको से वसूली जाती है। वह छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के अलावा देश के अन्य नक्सल संगठनों व नक्सलबाड़ी तक पहुंचता है। जिसके चलते एसपी शलभ सिन्हा ने अंदरूनी गांव का दौरा किया। वे नक्सलियों के अर्थ तंत्र को तोड़ते हुए उन्हें कमजोर करना चाहते हैं ताकि नक्सलियों को किसी भी तरह की आर्थिक मदद ना मिल सके।

एसपी सिन्हा ने अंदरूनी इलाकों में पहुंचकर वहां तैनात जवानों से संवाद किया और उनकी हौसला अफजाई की। इस अंदरूनी इलाकों में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। पुलिस कप्तान शलभ सिन्हा जिले के अति संवेदनशील इलाकों मैं तैनात कैंप मेंड्रा, महला,कटगांव व बड़ेझारकट्टा, पहुंचे। पुलिस कप्तान ने सबसे पहले इन इलाकों में तैनात जवानों से संवाद किया व उनके द्वारा किए जा रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली।

इसके उपरांत उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप लोगों की वजह से ही यह इलाका शांत है और ग्रामीणों के सुखचैन के लिए आप लोगों की अहम भूमिका है। इसके अलावा मेंड्रा, महला,कटगांव व बड़ेझारकट्टा, में चल रहे निर्माण कार्यों का एसपी ने जायजा लिया। ठेकेदारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और बारिश के पहले जो भी जरूरी कार्य है उनको पूरा करें। साथ ही उन्होंने ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि पुलिस को जानकारी देकर और विश्वास में लेकर काम करेंगे तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा में कार्य पूर्ण हो जाने के बाद इन इलाकों के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेंगी। साथ ही लोगों के जीवन में बदलाव भी होगा।

Banner