अग्रवाल 420 पापड़ नही आ रहा अब ग्राहकों को पसन्द,कम्पनी के नए नुस्खें भी दिख रहे विफल..

# Neeraj Makhija | 18 Apr, 2023

बिलासपुर/- आम उपभोक्ताओं के बीच दिन प्रतिदिन अपना ग्राफ गिरता देख अग्रवाल 420 पापड़ की टीम द्वारा नया समीकरण बैठाने की कोशिश में बिलासपुर के एक होटल में सेमिनार की तरह कार्यक्रम का आयोजन कर एक बार फिर से होटल संचालको,कैटरर्स सहित दुकानदारों को रिझाने के प्रयास किया हैं,मगर देखा जाए तो इसमें वह विफल दिखाई दिए...

कम्पनी की तरफ से बिलासपुर पहुँची नेहा परमार ने इस दौरान अपनी ओर से दुकानदार,कैटरर्स सहित मौजूद अन्य लोगो को अपनी कार्यो के प्रति जानकारी दी और इस ओर रिझाने के प्रयास किया...

वही मिली जानकारी के मुताबिक अब आम उपभोक्ताओं के मन से इस पापड़ का स्वाद उतर चुका हैं और वे सभी नए कम्पनियों के प्रति अपना रुझान दिखा रहे हैं,फिर भी कम्पनी ने एक बार अपना पूरा जोर लगाकर लोगो को रिझाने के प्रयास किया हैं,मगर बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से लोगो को आमंत्रित किया गया था पर उक्त पूरे कार्यक्रम में लोगों की गिनती महज 30 से 40 में ही निपट गईं ..

वही देखा जाए तो कम्पनी की ओर से बिलासपुर में प्रतिनिधित्व करने आई नेहा परमार पर यह लाइन एकदम सही बैठती हैं कि "उल्टा चोर कोतवाल को डांटें" क्योंकि इनकी हिमाकत तो देखिए जब एक पत्रकार ने इनके यह कार्यक्रम और अग्रवाल 420 पापड़ के विषय पर सच्चाई से लिखते हुए खबर बनाई तो यह मैडम उल्टा पत्रकार को फ़ोन कर उन्हें मान हानि की नोटिस तक भेजने कि बात कह डाली...

. बता दे आपको नाम न छापने की शर्त में एक डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के दौरान कम्पनी की ओर से ऐसा कोई लिखित एग्रीमेंट वगैरह नही होता हैं,यही वजह भी है कि ये ( कम्पनी वाले ) अपनी मर्जी मुताबिक जब चाहे किसी भी व्यक्ति को डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त कर उसे सामन भेजने लगती हैं,शायद यही एक वजह भी है अग्रवाल 420 पापड़ का मार्किट में भरोसा खोने का...

बहरहाल देखने की बात होगी कि आम उपभोक्ता,दुकानदार कैटरर्स संचालक और होटल वाले इनसे दूरी बनाए रखेंगे या इनके झांसे में आ जाएंगे...

Banner