जिस बीयर बोतल से भाई ने की हत्या,उसी के होलोग्राम से पकड़ाए हत्यारे..

# Neeraj Makhija | 16 Apr, 2023

बिलासपुर/- चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी रोड में शुक्रवार की सुबह ड्राइवर की लाश मिली थी,मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की,मौके पर मिले बीयर बोतल के होलोग्राम से पता चला कि हत्यारे ने व्यापार विहार क्षेत्र के दुकान से बीयर की बोतल ली है..

शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से एक से संदेही की तस्वीर मिल गई,पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मोबाइल लोकेशन और अन्य सुराग के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो मामला अवैध संबंधों का निकला पुलिस ने मामले में युवक की प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सरकंडा में रहने वाले दीपक यादव की लाश शुक्रवार की सुबह मिली थी। मृतक की पहचान के बाद जांच शुरू की गई। मौके पर मिले बीयर की बोतल के होलोग्राम को जांच के लिए भेजा गया। आबकारी विभाग से पता चला कि बीयर की बोतल व्यापार विहार स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से ली गई है..

सीसीटीवी कैमरे से संदेही की तस्वीर भी मिल गई। जांच में पता चला कि आरोपी दुर्गेश यादव और मरने वाला दीपक यादव आपस में रिश्तेदार है। दोनों का एक ही महिला ललिता यादव से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ..

इसके बाद ललिता और दुर्गेश ने मिलकर दीपक को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। दुर्गेश ने व्यापार विहार स्थित शराब दुकान से बीयर की बोतल खरीदी उसने अपने एक दोस्त मनोज को भी योजना में शामिल कर लिया। दुर्गेश और मनोज शराब पिलाने के बहाने दीपक को बोदरी रोड की ओर ले कर गए..

शराब पीने के बाद दुर्गेश और मनोज ने पेचकस, टाइल्स के टुकड़े और बीयर की बोतल से हमला कर दीपक को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने ललिता को भी इस हत्या में शामिल बताया। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Banner