डी फ़ॉर डांस एकेडमी द्वारा आयोजित डांस चैंपियनशिप का मेगा फाइनल 2 अप्रैल को...

# Neeraj Makhija | 31 Mar, 2023

बिलासपुर- D फ़ॉर डांस एकेडमी द्वारा डांस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है,जिसका मेगा फाइनल 2 अप्रैल को शहर के तोरवा रोड में स्थित रेड डाइमंड होटल में होगा,इस आयोजन में देश भर से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं,साथ ही इसमे देश भर में मशहूर हो चुके वर्तिका झा (इंडिया बेस्ट डांसर) और वैभव गुघे (सुपर डांसर) भी शामिल होंगे और यहां डांस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को नए नए टिप्स देंगे...

बता दे आपको बिलासपुर की D फ़ॉर डांस एकेडमी द्वारा डांस के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है,जिसमें भारत के कोने कोने से प्रतिभागियों को एक साथ जोड़कर मंच दिया जाएगा,यह प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में होगी,जिसमे जूनियर वर्ग में प्रथम आने पर 25 हजार रु, दूसरा स्थान पाने वाले को 15 हजार रु और तीसरे स्थान वाले प्रतिभागी को 10 हजार रु दिए जाएंगे,तो वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 50,000 रु,द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 30,000 रु और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को ₹20000 का इनाम दिया जाएगा

प्रतियोगिता के लिए भारत के प्रमुख शहरों में ऑडिशन रखा गया था,जिस में मुख्यतः कोरबा रायपुर अंबिकापुर झाड़सुगुड़ा भोपाल एवं अन्य शहरों में इसका ऑडिशन रखा गया,साथ ही ऑनलाइन ऑडिशन की भी सुविधा रखी गई रही जिसमे प्रतिभागियों द्वारा ऑनलाइन वीडियो बना कर भेजा गया और यहां D 4 डांस एकेडमी द्वारा चयन किया गया,इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि भारत के सभी प्रतिभा को एक मंच पर एक साथ इकट्ठे करने का जिससे हमारे छत्तीसगढ़ का पहचान भारत के अन्य शहरों में हो सके,इस प्रोग्राम का आयोजन करने वाले D4 डांस एकेडमी के डायरेक्टर रुपेश समुंद्र एवं किशोर तुर्केल हैं...

Banner