निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार की वापसी,हुआ बिलासपुर स्थानांतरण..

# Neeraj Makhija | 19 Mar, 2023

बिलासपुर/- निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार का बिलासपुर स्थानांतरण कर दिया गया है। अवर सचिव गृह पुलिस विभाग ने सिंगल आदेश जारी कर निरीक्षक का स्थानांतरण किया है। इससे पहले 26 अप्रैल 2022 को आदेश जारी करते हुए निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार का बिलासपुर से राजनांदगांव तबादला कर दिया गया था। इसे निरस्त करते हुए तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक उन्हें पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर के अधीन पदस्थ किया गया है

 गौरतलब है कि, 2009 से 2011 तक निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार जिला बस्तर नक्सल क्षेत्र में अपनी सेवा दे चुके हैं। 2011 से 2012 तक राजनांदगांव और वर्ष 2018 - 19 में कबीरधाम में भी पदस्थ रहे हैं। इस तरह करीब लगातार 5 वर्षों तक वे नक्सल जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 2022 में बिलासपुर पदस्थापना के बाद उनका तबादला पुनः राजनांदगांव जिले में कर दिया गया था। हालांकि, अब उस आदेश को निरस्त करते हुए पुनः उनका बिलासपुर स्थानांतरण कर दिया गया है।

निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार अपने स्मार्ट पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। सिविल लाइन जैसे प्रमुख थानों के साथ वे शहर के अलग - अलग थानों की जिम्मेदारी सम्हाल चुके हैं।

Banner