ACCU टीम के विशेष सहयोग से सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता..

# Neeraj Makhija | 12 Feb, 2023

बिलासपुर /- न्यायधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है,एसीसीईयू की टीम के विशेष सहयोग से सिविल लाइन पुलिस ने इस मामलें में सफलता हांसिल की हैं,ऑटो में ले जा रहे नशे के इंजेक्शन,टेबलेट के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है,पकड़े गए आरोपियो में 2 महिला सहित 2 नाबालिग भी शामिल हैं..

मामलें में मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से 2000 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन ब्यूरोनोरफिन,1645 नग एवील मेडिसिन और 5 मोबाइल जब्त किए गए हैं,जरहाभाठा मिनिबस्ती में आकाश पान ठेला के पास से आरोपी पकड़े गए..

वही पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों को बड़ी मात्रा में नशीली दवाईयों के खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है,तो वही एक महिला का पति पूर्व से ही जेल में बंद है,सिविल लाइन पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में जेल भेजा था,इसके बाद आरोपी की मां,पत्नी,भाई और एक अन्य को गिरफ़्तार किया गया है...

पकड़े गए आरोपियों में लक्ष्मी पति स्व. प्रेम गहरवार 45 साल मिनिबस्ति जरहाभाठा,आकांक्षा लासरे पति बंटी गहरवार 28 साल मिनीबस्ती जरहाभाठा और दो ऑटो चालक समेत नाबालिग भी शामिल है.. प्रकरण में सामग्री उपलब्ध कराने वाले को भी आरोपी बनाया गया है,उसको trail करके जल्दी ही उसे भी प्रकरण में गिरफ्तार किया जाएगा...

Banner