जब महिला कलेक्टर गांव की तंग गलियों में पहुंची बाइक पर सवार होकर विकास का लिया जायजा..

# Neeraj Makhija | 11 Feb, 2023

सक्ती/- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बाइक पर सवार होकर गांव की तंग गलियों में पहुंची। वे यहां गांव के विकास का जायजा लेने के लिए आई थी, पर गांव की सकरी गलियों में कार के नहीं घुसने पर उन्होंने कार छोड़कर बाइक की सवारी कर ली और गांव की तंग गलियों का घूम कर जायजा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना 2015 बैच की आईएएस अफसर है। वह सक्ती जिले की पहली कलेक्टर होने के साथ ही यहां की पहली महिला कलेक्टर है। जिला गठन से पहले वह यहां ओएसडी भी रह चुकी हैं। आज वह सक्ती जिले के पिहरिद गांव का जायजा लेने पहुंची थी। यहां मिशन चौक से आगे एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से सड़क बन रही है जो 3 गांव से गुजरने वाली है

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना इसी सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंची थी। उन्होंने इस दौरान ट्रैफिक के लिए बनाए गए कल्वर्ट का भी जायजा लिया, निर्माण की गुणवत्ता जांची व कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर पन्ना गांव के हाई स्कूल में भी पहुंची। यहां उन्हें सारे शिक्षक उपस्थित मिले।

उन्होंने शिक्षकों को छात्रों से स्कूल की जरूरतों के बारे में बात की। उन्हें पता चला कि स्कूल तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर की सड़क है जिसे पक्की सड़क बनाने के लिए प्रपोजल बनवाने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए। दोनों कामों का जायजा लेने के बाद कलेक्टर ने गांव के ग्रामीणों से उनकी मूलभूत सुविधाओं व लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

ज्ञातव्य है कि पिहरिद ग्राम पंचायत में 8 वर्षीय बालक राहुल 10 जून को बोर में गिर गया था। जिसको बाहर निकालने के लिए देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था ऑपरेशन में आर्मी, एनडीआरएफ एसडीआरएफ, पुलिस व जिला प्रशासन की टीम जुटी हुई थी। सक्ती ओएसडी होने के नाते आईएएस नूपुर राशि पन्ना ने ऑपरेशन की कमाल वही रहते हुए 5 दिनों तक के संभाली थी। और जॉइंट ऑपरेशन कर राहुल को 5 दिन बाद बोर से सुरक्षित बाहर निकाला था। जिला बनने के बाद नूपुर राशि पन्ना यहां की पहली महिला कलेक्टर बनी।

उन्होंने बातचीत में बताया कि ओएसडी रहते हुए मैं राहुल के लिए चलाए गए ऑपरेशन में 5 दिनों तक गांव में रुकी थी। इस दौरान यहां गांव के सड़क की दुर्दशा देखी थी। तभी मैंने ठान लिया था कि यहां सड़कों का विकास करवाना है। बता दे जिस बोर में राहुल गिरा था उसका जलस्तर कम करवाने के लिए प्रशासन के द्वारा गांव में मुनादी करवा कर वहां के सभी बोर चलाने को कहा जाता था। दिन भर बोर चलने के कारण गांव की सड़कों में कीचड़ फैल गया था। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि जिले में उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि करना है। यह मैदानी जिला है, पर यहां सिजेरियन डिलीवरी नहीं होती थी। सभी के प्रयासों से यहां दो जगह अब सिजेरियन डिलीवरी शुरू हो गई है। यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को और भी अधिक बढ़ाया जाना उनका लक्ष्य है।

Banner