फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी के तत्वाधान में एफसीए प्रिमियर लीग का फाइनल मैच हुआ संपन्न..

# Neeraj Makhija | 11 Feb, 2023

बिलासपुर/- फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी के तत्वाधान में एफसीए प्रिमियर लीग का फाइनल मैच संपन्न हुआ,जिसमे सीनियर ग्रुप में सुपरकिंग्स ने जबकि जूनियर में बुल्स ने जीता खिताब...

बता दे आपको फाउंडेशन क्रिकेट एकैडमी ऐसी संस्था है जो कि मध्य भारत की पहली फ्लड लाइट क्रिकेट अकैडमी है,जहां बच्चो को उच्च सुविधाओं के साथ क्रिकेट सारी बारीकिया सिखाई जाती है..

इस बार हुए प्रतियोगिता में जूनियर के साथ साथ सीनियर के लिए भी प्रतियोगिता कराई गई,जिसमे पहला फाइनल मुकाबला सीनियर में एफसीए सुपरकिंग्स बनाम एफसीए इंडियंस के मध्य खेला गया , जिसमें एफसीए इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया,जिसमें सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी की और इंडियंस के लिए 220 रन का बड़ा लक्ष्य रखा,वही आर्यन सिह ने शानदार 101 रन बनाए..

 लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियंस की टीम 209 रन ही बना पाई,टीम में सबसे ज्यादा पीयूष चंद्र ने 77 रन बनाए इस तरह सुपरकिंग्स ने यह खिताब 10 रनों से अपने नाम किआ , आर्यन सिंह को मैन ऑफ द मैच रहे,वही अयानवीर सिंह भाटिया की पूरे टूर्नामेंट में शानदार आल-राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सिरिज का खिताब मिला, बेस्ट बॉलर का खिताब अजय चंद्रकार एवं बेस्ट बैट्समेन का खिताब पीयूष चंद्र को दिया गया

वही जूनियर्स की बात करे तो फाइनल मुकाबला एफसीए बुल्स बनाम एफसीए टाइटन्स के मध्य खेला गया जिसमे एफसीए बुल्स ने खिताब अपने नाम किया,वही मैच के मैन ऑफ द मैच रहे प्रतीक कुशवाहा , सीरीज का खिताब लवी पृथियानी को मिला , बेस्ट बॉलर आदित्य बनर्जी रहे जबकि बेस्ट बैट्समेन का खिताब सुयश झा रहे...

फाइनल मैच में मुख्य रूप से फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी के चेयरमेन प्रिंस भाटिया,कांग्रेस नेता समीर अहमद बबला , नगर निगम एल्डरमेन सुबोध केशरी , अखिलेश गुप्ता एवं राजकुमार तिवारी मौजूद रहे । मैच की पूरी जानकारी अकैडमी के कोच अक्षय मरावी ने दी...

Banner