पुलिस कप्तान संतोष सिंह के आपरेशन निजात को लेकर थानेदार सक्रिय..

# Neeraj Makhija | 09 Feb, 2023

बिलासपुर/- बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन निजात के तहत मादक पदार्थों की सौदागरो को लगातार धरा जा रहा हैं,वही सिविल लाइन पुलिस भी इस मामले में काफी तेजी के साथ सक्रिय है। इस सक्रियता का ही नतीजा है कि सिविल लाइन पुलिस ने इमली पारा बजरंगबली मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर छापेमारी और धरपकड़ की कार्यवाही की,जिसमें सिविल लाइन पुलिस को 3 लाख 55 हजार रुपए कीमत के गांजा सहित चार आरोपियों को धर दबोचने में सफलता मिली है...

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन निजात के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि इमली पारा में चार लोगों द्वारा गांजे की तस्करी की जा रही है जिस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की जिसमें 4 लोगों को संदिग्ध बैग के साथ हिरासत में लिया गया

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा लाकर शहर में खपाना बताया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है वहीं 27 किलो 500 ग्राम गांजा समेत एक स्कूटी जप्त किया गया है आरोपी कहां से गांजा लाकर कहां ले जा रहे थे इसकी छानबीन की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम 

1 - सिरगिट्टी निवासी 25 वर्षीय सागर मानिकपुरी पिता शांति मानिकपुरी

2 - आंध्र स्कूल के पास तोरवा बुधवारी बाजार में रहने वाले 22 वर्षीय अनिकेत उर्फ सोनू कोरी

3 - अभिषेक वर्मा उर्फ दादू पिता भारत गणेश नगर सिरगिट्टी

4 -  नकती भवानी मंदिर तोरवा के पास रहने वाला 22 वर्षीय आरोपी राजू उर्फ यश यादव पिता लक्ष्मण यादव

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 4 मोबाइल और एक दो पहिया वाहन भी जप्त किया है,सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की गई..

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उप निरीक्षक रमेश पटेल आर सरफराज विकास यादव देवेंद्र दुबे और सिविल लाइन स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही है..

Banner