व्यापार विहार स्थित चर्चित पान दुकान से नशे का सामान भारी मात्रा में जप्त,संचालक सुनील कृपलानी गिरफ्तार..

# Neeraj Makhija | 06 Feb, 2023

बिलासपुर/- पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह के चार्ज लेते ही अवैध नशे के कारोबार पर पुलिसिया कार्रवाई का असर पड़ने लगा है,तारबाहर पुलिस ने निजात अभियान की एक बडी शुरुआत कर चर्चित पान दुकान से करीब दो लाख रुपए के नशे का सामान जप्त कर दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है...

तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिल रही थी कि गोवर्धन पान पैलेस व्यापार विहार के संचालक सुनील कृपलानी पिता रमेश उम्र 26 वर्ष निवासी तोरवा द्वारा बीते कुछ दिनों से अवैध नशे का सामान बेच रहा हैं,सूचना पर व्यापार विहार स्थित गोवर्धन पान मसाला दुकान में रेड मारी गई जहां रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशे का सामान प्राप्त हुआ,वही जप्त सामान की कीमत करीब 2 लाख रूपयों से अधिक बताई जा रही हैं...

वही पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई ....

छापे में जप्त सामान...

260 tobacco smoking flover,

15 हुक्का सेट, 130 हुक्का पॉट बेस,

40 चिलम, सिल्वर पेपर,

चिमटी, हुक्का पाइप,

अनुमानित कीमती 2,00,000 रुपए..

Banner