नवपदस्थ पुलिस कप्तान संतोष सिंह का औचक निरीक्षण...

# Neeraj Makhija | 04 Feb, 2023

डेस्क /- बिलासपुर जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थ पुलिस कप्तान संतोष सिंह आज अचानक थानों का जायजा लेने शहर में निकले, सबसे पहले कप्तान की गाड़ी सिविल लाइन थाने पहुंची जहां जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और थाना पहुंचते ही पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने सबसे पहले थाने का निरीक्षण किया उसके बाद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की क्लास ली...

इस दौरान थाना क्षेत्र में होने वाले अपराधों और नशे के कारोबार पर नकेल कसने के सख्त दिशानिर्देश एसपी ने थाना प्रभारी को दिया,वहीं सिविल लाइन थाने के बाद कप्तान की गाड़ी थाना कोतवाली पहुंचे जहां थाने और सी एस पी कार्यालय का निरीक्षण किया...

थानों के निरीक्षण के बाद पुलिस कप्तान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि क्षेत्र में हो रहे अपराधों और नशे पर लगाम लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस आने वाले दिनों में अभियान निजात चलाने वाली है जिसमें नशे के कारोबार को बढ़ावा देने वाले कारोबारियों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई की जाएगी..

वही थानेदारों को थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण और संवेदनशील इलाकों में निगरानी के निर्देश भी एसपी संतोष सिंह ने दिए हैं..

Banner