चोरी के मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश रहे युवक सहित खरीददार भी पकड़ा गया..

# Neeraj Makhija | 12 Jan, 2023

बिलासपुर/- चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,आरोपित की निशानदेही पर एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है,दोनों के कब्जे से चोरी के 20 मोबाइल जब्त किए गए हैं,आरोपित युवक ने बताया कि वह शहर के अलग-अलग क्षेत्र में मोबाइल चोरी किया करता था,अब पुलिस मोबाइल मालिकों की जानकारी जुटा रही है...

सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि बुधवार की शाम सूचना मिली कि एक युवक कपिल नगर चौक के पास चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है,जिसके बाद जवानों ने मौके पर घेराबंदी कर ईरानी मोहल्ला निवासी सिकंदर अली(25) को पकड़ लिया...

वही पूछताछ में वह जवानों को गुमराह कर रहा था,इस पर उसे थाने लाया गया,यहां पर कड़ाई से पूछताछ में उसने शहर के अलग-अलग जगहों से मोबाइल चोरी करना बताया। उसके कब्जे से चोरी के 14 मोबाइल जब्त किए गए हैं। कुछ मोबाइल को उसने करबला क्षेत्र के कुम्हारपारा में रहने वाले पवन प्रजापति(19) के पास बेचना बताया। इस पर जवानों ने उसके ठिकाने पर दबिश दी,आरोपित के कब्जे से चोरी के छह मोबाइल जब्त किए गए,दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है ..

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में सरकंडा थाना के प्रधान आरक्षक विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, विवेक राय, अविनाश कश्यप,अशफाक अली, भागवत चंद्राकर, मनीक्ष वाल्मिक, गोवर्धन शर्मा शामिल रहे।

Banner