"निजात" अभियान को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान,अमेरिका के प्रतिष्ठित "IACP 2022 अवार्ड" के लिए हुआ चयन..

# Neeraj Makhija | 25 Dec, 2022

डेस्क/- कोरबा एसपी संतोष सिंह के नशा के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान को देश के साथ ही अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला हैं। अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस {IACP} ने एसपी राजनांदगांव में रहने के दौरान संतोष सिंह के कार्यकाल में चलाए गए नशा-विरोधी “निजात” अभियान को संस्थागत श्रेणी के लीडरशिप इन क्राइम प्रिवेंशन कैटेगरी में अमेरिका के प्रतिष्ठित आईएसीपी अवार्ड हेतु चुना गया है। एसपी संतोष सिंह के “निजात” अभियान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिले सम्मान के साथ ही ना केवल पुलिस विभाग बल्कि प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं

 गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और डीजीपी अशोक जुनेजा के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। अवैध नशा के कारोबार के साथ ही नशे के कारण होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष तौर पर एसपी संतोष सिंह द्वारा राजनांदगांव में पदस्थापना के दौरान निजात अभियान शुरू किया गया था।

इस अभियान का असर रहा कि नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की गयी, इसके साथ ही जागरूकता अभियान के जरिये आम लोगों को नशे से बचने के लिए सतत जागरूक कर नशे के आदी लोगों का पुनर्वास शामिल है।

Banner