स्व.शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता का आज अंतिम दिन..

# Neeraj Makhija | 23 Dec, 2022

बिलासपुर/- पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व. शेख गफ्फार की स्मृति में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित स्व. शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता के आठवे दिन दो सेमीफाइनल मैच खेला गया

जिसमें पंजाबी समाज तथा बंगाली समाज के बीच खेले गये सेमीफाइनल मैच में पंजाबी समाज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी करते हुये मैच जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया वही अब पंजाबी समाज का फाइनल मुकाबला सुदर्शन समाज से होगा,इस दिलचस्प मुकाबले में पंजाबी समाज की टीम ने 22 रनों से यह मैच जीत लिया जिसमे मैन आफ द मैच का पुरस्कार अगम को दिया गया...

तो वही सुदर्शन समाज तथा क्रिश्चियन समाज के बीच खेले गये मैच में सुदर्शन समाज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 44 रन से क्रिश्चियन समाज को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया..

आज होने वाले फाइनल मैच में अतिथि के रूप में लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार दैनिक भास्कर के स्टेट हेड विश्वेश ठाकरे मौजूद रहेंगे..

बता दे आपको आज होने वाले फाइनल मैच में विजेता टीम को प्रीमियर लीग 2022 की ट्राफी के साथ ही 25 हजार का नगद पुरस्कार दिया जायेगा,उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ ही 11 हजार का नगद पुरस्कार दिया जायेगा..

वही गुरुवार को हुए मैच में खिलाड़ियों क उत्साह बढ़ाने के लिये दिलीप लहरिया,राजेंद्र शुक्ला, गुरमीत सिंह भाटिया, राजेंद्र चावला, सतनाम सिंह खनूजा, पूजा खनूजा, त्रिलोक श्रीवास, नरेंद्र बोलर, प्रमोद सिंह, मनीष लोहरानी, संजीत सिंह, राजकुमार तिवारी, सुबोध केसरी, राजेंद्र राजपूत, धर्मेद्र वैष्णव आदित्य पाण्डेय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया,जिसके बाद आयोजन समिति के प्रमुख प्रिंस भाटिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया...

सद्भावना मैच में शहरवासियों की भागीदारी

आज फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में शहर के नागरिकों के बीच सद्भावना मैच खेला गया जिसमें समीर एवं रशीद बख्श की टीम जीत हासिल की,इस मैच में विभाकर सिंह, मनीष अग्रवाल, समीर अहमद, रशीद बख्श, पंकज सिंह, अशोक भंडारी, राजकुमार तिवारी, बद्री यादव, राजा ठाकुर, भुट्टोराज, रत्तू मिश्रा, रिंकू मित्रा, पप्पू बाजपेई, अखिलेश गुप्ता के अलावा अनेक जनप्रतिनिधि भी मैदान में उतरे, तो वाहिबअंपायर के रूप में आशीष अरोरा मौजूद रहें,विजेता तथा उपविजेता टीम को प्रिंस भाटिया ने सम्मानित किया

वही खेल मैदान में प्रमुख रूप से पार्षद शहजादी कुरैशी, मोती गंगवानी, समीर अहमद, जावेद मेमन, राघवेंद्र सिंह, तौसीफ खान, मोंटी खान, देव रूद्राकर आदि मौजूद रहे। अंपायर के रूप में मुकेश कश्यप, मुकेश गोयल मौजूद थे,साथ ही मैच का आंखों देखा हाल अख्तर खान एवं देवेंद्र पाठक ने बताया

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया के द्वारा इस आयोजन को लेकर अतिथियों ने समाज के लिये खेल भावना की तारीफ की तथा बधाई भी दी। प्रिंस भाटिया ने बताया की आज 23 दिसम्बर को फाइनल मैच तथा पुरस्कार वितरण होगा,स्व. शेख गफ्फार की पुण्यतिथि पर फाइनल मैच होगा,सभी के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। इस मैच में विजेता उपविजेता टीम के अलावा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले मैन आफ द सीरीज तथा अनेक पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रदान किया जायेगा।

Banner