कैरियर पॉइंट वर्ल्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव का रंगारंग समारोह सम्पन्न..

# Neeraj Makhija | 20 Dec, 2022

बिलासपुर/- कैरियर पॉइंट वर्ल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव 'प्रतिबिंब 22: कलर्स आफ इंडिया' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ए.डी.एन बाजपेयी,कुलपति अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय,बिलासपुर श्री वाय.श्रीनिवास,महाप्रबंधक,बिलासपुर स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट एवं विशेष अतिथि डॉ रामकृष्ण कश्यप एवं डॉ शिरीष मिश्रा के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया..

विद्यालय के द्वार पर तिलक एवं बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत,गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया,प्राचार्य महोदया सुश्री रेखा पींचा द्वारा विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया,मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में आकर्षक वार्षिकोत्सव एवं विद्यालय की अधोसंरचना की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी..

शैक्षणिक-सत्र के विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया,वार्षिकोत्सव की सभी प्रस्तुति थीम आधारित थी, जिसमें प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल एवं उच्चतर स्कूल के सभी बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी..

प्राइमरी स्कूल से कश्मीरी डाँस, गोवा फोक डाँस, तमिल फ्यूजन डाँस,डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी पर आधारित अंगविक्षेप नाटक, पंजाबी सह हरियाणवी नृत्य, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की वीरता पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया,मिडिल स्कूल से झारखंड का जोहार नृत्य,बंगाल का धुनुची नृत्य एवं 40 विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत 'सेवन सिस्टर' थीम पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया..

इसके अलावा मिडिल विभाग से ही 'सुपर-30' पर बिहार प्रदेश के श्री आनंद कुमार पर आधारित शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया गया,हायर सेकेंडरी स्कूल से 'म्यूजिकल ट्रिब्यूट टू लता मंगेशकर' एक श्रद्धांजलि के रूप में उनके गीतों की प्रस्तुति दी गई,साथ ही साथ हुडो सह कालबेलिया नृत्य 'म्यूजिकल ट्रिब्यूट टू के.के',लावणी,गरबा नृत्य के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का चिर-परिचित सुआ नृत्य सह राउत नाचा एवं करमा नृत्य प्रस्तुत किया गया,अलग-अलग प्रदेश की अलग-अलग रंगों के रूप में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियाँ देख दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी का मन प्रफुल्लित एवं मोहित हो गया..

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन से श्री सुरिंदर सिंह चावला एवं श्री किरणपाल सिंह चावला ने छात्र-छात्राओं को सुन्दर प्रस्तुति के लिए बधाई एवं छात्र-पालकों तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ दी,कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री गुरमेहर सिंह चावला द्वारा किया गया..

Banner