ड्राई डे पर दोगुनी कीमत पर बेचने घर में जमा कर रखा था अवैध शराब का जखीरा..

# Neeraj Makhija | 18 Dec, 2022

बिलासपुर /- कोतवाली पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया हैं,बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राई डे पर दुगनी कीमत पर बेचने हेतु रखा था भारी मात्रा में शराब,पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से कुल 152 लीटर शराब जप्त की हैं जिसकी कीमत तकरीबन 80 हजार से ज्यादा की बताई जा रही हैं..

बताते चले आपको थाना कोतवाली की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की टिकरापारा निवासी विवेक खटिक अपने घर में भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी शराब रख बिक्री कर रहा है,जिसके बाद मुखबिर से मिली सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो से अवगत करा उनके निर्देश पर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर स्टाफ द्वारा टिकरापारा खटीक मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास उसके घर में दबिश देकर देशी शराब 436 पाव,अंग्रेजी शराब 329 पाव एवं बीयर 22 बाटल इस तरह कुल तकरीबन 152 लीटर शराब जप्त की गई जिसकी कीमती 83,030 रूपये बताई जा रही हैं वही पकड़े गए युवक से नगदी 700 रूपये भी जप्त किया गया..

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य,उनि मनीष कांत,आर.गोकुल जांगडे,प्रेम सूर्यवंशी,नुरूल कादिर,अजय शर्मा,समर बहादुर सिंह,कमलेश सूर्यवंशी,महिला आर.सुनीता मंडावी,प्रेम कुमारी कुजुर का विशेष योगदान रहा...

Banner