स्व. शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता का तीसरा दिन..

# Neeraj Makhija | 17 Dec, 2022

बिलासपुर/- पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व. शेख गफ्फार की स्मृति में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी द्वारा फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता के तीसरे दिन 4 रोमांचक मैच खेले गये,जिसमें पहले मैच में देवांगन समाज के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी करते हुये 39 रन से यह मैच आसानी से जीत लिया,तो वही दूसरा मैच रजक तथा मुस्लिम समाज के बीच खेला गया जिसमें मुस्लिम समाज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 32 रन से यह मैच जीत लिया,इसके साथ ही तीसरा मैच गुजराती तथा क्रिश्चियन समाज के बीच खेला गया,यह मैच क्रिश्चियन समाज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये 6 विकेट से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया....

वही शनिवार को हुए इन मैचों में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय,पार्षद विजय ताम्रकार,पूर्व पार्षद निर्मल बत्रा,व्ही. रामाराव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष स्वप्निल शुक्ला, संजय खंडेलवाल, प्रेस क्लब के सचिव इरशाद अली,पत्रकार निर्मल माणिक, प्रिंस सचदेव, क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी राजेश जायसवाल, राजेश बिसेन, डा. अमित वर्मा के अलावा मध्यनगरीय दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारी अमित राय, आशीष सोनथलिया, गुड्डा सोनी, राजा सराफ,राज शर्मा,भूपेंद्र सिंह ठाकुर, बिलासपुर मर्चेंट एसो. के पूर्व अध्यक्ष पवन वाधवानी, जगदीश आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुये परिचय प्राप्त किया,आयोजन समिति के प्रमुख फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया..

इस दौरान खेल मैदान में प्रमुख रूप से पार्षद शहजादी कुरैशी,मोती गंगवानी,त्रिभुवन सिंह, समीर अहमद,जावेद मेमन,तौसीफ खान,मोंटी खान,सुरेश पाण्डेय,विनय वैद्य,देव रूद्राकर, शेख अलफाज आदि मौजूद रहे,वही अंपायर के रूप में आलोक तथा अक्षय मरावी मौजूद थे,मैच का आंखों देखा हाल अख्तर खान एवं देवेंद्र पाठक ने बताया..

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया के द्वारा इस आयोजन को लेकर अतिथियों ने समाज के लिये खेल भावना की तारीफ की तथा बधाई भी दी,प्रिंस भाटिया ने बताया की 23 दिसम्बर को स्व. शेख गफ्फार की पुण्यतिथि पर फाइनल मैच होगा। सभी के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें 32 समाज की टीम ने प्रदर्शन किया...

दो साल की विजेता मुस्लिम समाज की टीम बाहर

स्व. शेख गफ्फार की याद में आयोजित स्व. शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुस्लिम समाज की दो टीम आमने सामने हो र्गइं,क्वालीफाई मैच में टास जीतकर मुस्लिम यलो ने क्षेत्ररक्षण किया और मुस्लिम ग्रीन के खिलाड़ियों ने 63 रन बनाये,मुस्लिम यलो 41 रन में आल आउट हो गई तथा मुस्लिम ग्रीन ने यह मैच 22 रनों से जीत लिया,मुस्लिम यलो इस प्रीमियर लीग मैच में दो बार विजेता टीम रही है,देखा जाए तो पहली बार ऐसा हुआ की मुस्लिम समाज के दो टीम प्रवेश लेने की वजह से क्वालीफाई मैच कराना पड़ा और दो बार की विजेता रही टीम बाहर हो गई,रवि,..

एजाज तथा राबिन को मैन आफ द मैच का पुरस्कार

आज खेले गये पहले मैच में देवांगन समाज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 105 रन बनाये,तेलगू समाज की टीम 64 रन में ही सिमट गई,सर्वाधिक 34 रन तथा 1 विकेट प्राप्त करने वाले रवि देवांगन को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, दूसरे मैच में रजक समाज ने टास जीता और पहले क्षेत्ररक्षण किया, मुस्लिम समाज ने निर्धारित 7 ओवर में 80 रन बनाये जबकि रजक समाज के खिलाड़ी 49 रन ही बना सके,मुस्लिम समाज के एजाज को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया,तीसरा मैच गुजराती तथा क्रिश्चियन समाज के टीम के बीच खेला गया। जिसमें क्रिश्चियन समाज ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण किया। गुजराती समाज ने निर्धारित 7 ओवर 44 रन बनाये। क्रिश्चियन समाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये चैथे ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया और 6 विकेट से यह मैच जीत लिय। मैन आफ द मैच का पुरस्कार क्रिश्चियन समाज के राबिन को प्रदान किया गया,चौथा मैच मुस्लिम समाज तथा महाराष्ट्रियन समाज के बीच खेला गया..

Banner