तीन दिवसीय मेकअप आर्टिस्ट की कार्यशाला सम्पन्न..

# Neeraj Makhija | 17 Dec, 2022

बिलासपुर/- नई उड़ान फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा शहर के एक निजी होटल में तीन दिवसीय मेकअप आर्टिस्ट की कार्यशाला का आज समापन शनिवार को हुआ,इस कार्यशाला में संस्था की ज्योति राव और आरती शुक्ला का मुख्य योगदान रहा,वही अतिथियों के रूप में हरीश केडिया,महेश तंजानिया,श्याम मोहन दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहें..

बताते चले आपको 15 तारीख से शुरू हुए इस कार्यशाला में तकरीबन 40 से 50 लोग शामिल हुए,जिनमें बिलासपुर,रायपुर,रायगढ़,जांजगीर,शक्ति सहित हैदराबाद से भी लोग शामिल हुए,बातचीत में उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्था की ओर से स्किन और मेकअप के लिए एडवांस ट्रीटमेंट देना हैं,वही स्क्रीन ट्रीटमेंट के लिए निशा छाबड़ा और उषा शर्मा ने सिखाया..

इस दौरान मौजूद सभी ने बड़े आनद के साथ इस कार्यशाला का लाभ उठाया ताकि वो भी भविष्य में अपने कार्य को अच्छे से कर सके. इस दौरान गौतम गुप्ता,चाम्पा की एकता यादव,रायपुर से मुस्कान पटेल सहित संस्था के ढ़ेरो सदस्य उपस्थित रहें..

Banner