प्रेमिका को करता था परेशान,प्रेमी ने ब्लेड से गला रेतने के पश्चात गमले से सिर कुचल कर उतारा प्राचार्य को मौत के घाट..

# Neeraj Makhija | 15 Dec, 2022

बिलासपुर/- लिंक रोड में रहने वाले सरकारी स्कूल के प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव(61) की एक 24 साल के युवक ने गुरुवार रात 11 बजे गला रेतकर हत्या कर दी साथ ही आरोपित ने गमले से सिर को भी कुचल दिया,खून से लहूलुहान प्राचार्य का शव घर के गेट के पास पड़ा था जिसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया इधर,घटना की सूचना के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई,इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

वही पूछताछ में पता चला है कि उसकी प्रेमिका को प्राचार्य बीते कुछ माह से लगातार परेशान कर रहे थे लिहाजा उसने घटना को अंजाम दिया है,आरोपित की प्रेमिका प्राचार्य की छात्रा रही है,पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

बतातें चले आपको पचपेड़ी स्थित हाई स्कूल के प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव (61) लिंक रोड स्थित यश बैंक के बगल वाली गली में अपनी पत्नी अनिता के साथ रहते थे,उनकी पत्नी भी शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं,उनके दो बेटे दिल्ली और बेटी मुंबई में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं,गुस्र्वार की रात 11 बजे पति-पत्नी घर में थे,जिसके बाद रात को प्राचार्य अपने घर के सामने पोर्च में टहल रहे थे,इसी दौरान उनका किसी से विवाद होने लगा। घर के बाहर शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ पाया,वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चीरघर भिजवाया,इधर, घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और कुछ ही देर में पुलिस ने हरदीकला निवासी उपेंद्र कौशिक (24) साल को गिरफ्तार कर लिया..

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी प्रेमिका पूर्व में प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव की छात्रा थी वह आए दिन प्रेमिका को परेशान करता था। इस पर उन्होंने मना किया इसके बाद भी वह नहीं माने। आखिरकार गुरुवार रात 11 बजे आरोपित प्राचार्य के घर पहुंचकर उनसे विवाद करने लगा इसके बाद आरोपित उपेंद्र ने अपने साथ लाए ब्लेड से प्राचार्य का गला रेत दिया साथ ही गमले से सिर को भी कुचल दिया हमले से खून से लथपथ प्राचार्य की मौके पर ही मौत हो गई..

बतादे आपको मृतक प्रदीप श्रीवास्तव के बड़े भाई सुशील श्रीवास्तव अज्ञेय नगर में रहते हैं वे भाजपा से पूर्व पार्षद भी रहे हैं साथ ही उनकी पत्नी नीता श्रीवास्तव भी पार्षद रही हैं..

तीन दिन में तीन हत्या से दहली न्यायधानी..

बता दे आपको न्यायधानी में बीते तीन दिन के भीतर हत्या की तीन वारदात हो चुकी है,मंगलवार को एक डेयरी कर्मचारी की पिटाई कर दी गई,इससे उसकी मौत हो गई,वही बुधवार को कांग्रेस नेता व हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद गुरुवार रात 11 बजे प्राचार्य की हत्या हो गई...

Banner