स्व.शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ..

# Neeraj Makhija | 15 Dec, 2022

बिलासपुर/- पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व. शेख गफ्फार की स्मृति में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी द्वारा आज से स्व. शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया,इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने सोसायटी प्रीमियर लीग ट्राफी का अनावरण किया तथा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया,वही इस उदघाटन अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय,एसईसीआर के सेक्रेटरी हिमांशु जैन,योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर,डीपीएस के प्रायार्च जसपाल सिंह,अपोलो के डा. मनोज राय,वंदना हास्पिटल के संचालक डा. चंद्रशेखर उइके,भाटिया ग्रुप के प्रमुख अमोलक सिंह भाटिया,पार्षद शेख असलम,भरत कश्यप,रामा बघेल,शेख जब्बार सहित अतिथियों ने समाज के खिलाड़ियों को टी शर्ट प्रदान करते हुये खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया,वही राष्ट्रगान के साथ उदघाटन मैच शुरू हुआ...

विधायक शैलेष पाण्डेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुये कहा है कि हमारे स्व. शेख गफ्फार भाई शहर के जनसेवक के नाम से जाने जाते थे,उन्होंने पूरा जीवन बिलासपुर की जनता के लिये समर्पित कर दिया,उनकी स्मृति में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया शहर के समाजों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता करवा रहे हैं और गफ्फार भाई का नाम ऊंचा कर रहे हैं,विधायक पाण्डेय ने फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया की तारीफ करते हुये कहा कि वे खेलों को आगे बढ़ा रहे हैं तथा नये खिलाड़ियों को एकेडमी के क्रिकेट मैदान में अवसर दिया इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं,विभिन्न समाजों के बीच इस खेल आयोजन से बिलासपुर का नाम रोशन होगा।।।

 

इस दौरान प्रिंस भाटिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि 15 से 23 दिसम्बर तक चलने वाले सोसायटी प्रीमियर लीग में विभिन्न समाजों की 32 टीमें भाग ले रही हैं,उन्होंने कहा कि स्व. शेख गफ्फार की पुण्यतिथि पर 23 दिसम्बर को प्रतियोगिता का फाईनल मैच होगा और पुरस्कार वितरण होगा..

प्रिंस भाटिया ने कहा कि गफ्फार भाई के परिवार से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं,लोगों के सहयोग से उनकी स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है,उन्होंने सभी अतिथियों का आभार जताते हुये कहा कि इस आयोजन से सभी समाज के टीमों में काफी उत्साह है,खिलाड़ी अच्छा खेलें, बढ़िया खेलें..

वही आज का उदघाटन मैच मेमन समाज तथा बौद्ध समाज के बीच खेला गया,विधायक शैलेष पाण्डेय ने फाउंडेशन क्रिकेट मैदान में गेंदबाजी करते हुये बल्ला भी चलाया,आज प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर पार्षद शहजादी कुरैशी,एस. कार्टर रेड्डू,त्रिभुवन सिंह,समीर अहमद,जावेद मेमन,तौसीफ खान,मोंटी खान,अबरार अली,मानस अग्निहोत्री आदि ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया..

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साजिद एबानी, स्वप्निल श्रीवास्तव, महर्षि बाजपेई, रोहित मिश्रा, अभिनव तिवारी, राजा अवस्थी, शिवा नायडू, मोती गंगवानी, संतोष साहू आदि उपस्थित रहें..

वही अंपायर के रूप में मुकेश गोयल तथा मानस अग्निहोत्री मौजूद  रहें तो वही मैच का आंखों देखा हाल देवेंद्र पाठक ने बताया

मेमन समाज ने जीता उदघाटन मैच

बतादे आपको प्रतियोगिता का पहला उदघाटन मैच बौद्ध समाज तथा मेमन समाज के बीच खेला गया,टास जीत कर मेमन समाज ने पहले क्षेत्ररक्षण किया,निर्धारित सात ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये बौद्ध समाज के खिलाड़ियों ने सभी विकेट खोकर 50 रन बनाये,वहीं मेमन समाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 4 विकेट खोकर एक ओवर पहले ही 51 रन बनाकर उदघाटन मैच पर कब्जा कर लिया है,उदघाटन मैच में शानदार प्रदर्शन कर 2 विकेट लिये तथा टीम के लिये रन बटोरने वाले सद्दाम मेमन को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया,दूसरा मैच साहू समाज तथा सुदर्शन समाज के बीच खेला गया...

बता दे आपको प्रतियोगिता में प्रतिदिन 4 मैच खेले जायेंगे तो वहीं मैन आफ द मैच का पुरस्कार भी अतिथियों द्वारा प्रदान किया जायेगा..

Banner