स्व.शेख गफ्फार रात्रिकालीन सामाजिक टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को..

# Neeraj Makhija | 14 Dec, 2022

बिलासपुर /- फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में स्वर्गीय श्री शेख गफ्फार जी की स्म्रति में फ्लड लाइट टेनिस बाल क्रिकेट शुभारंभ स्टेडियम ऑफ ड्रीम्स में आज से किया जा रहा है,प्रतियोगिता के इस वर्ष में समाज के सभी वर्गों में उत्साह सर चढ़ कर बोल रहा है,प्रतियोगिता में कुल 32 सामाजिक टीमो को प्रवेश दिया गया है,प्रतियोगिता सभी टीमो के लिए पुर्णता हर बार की तरह इस भी प्रवेश निशुल्क रखा गया है..

जानकारी देते चले आपको कि प्रतियोगिता में हर रोज 4 मैच होंगे जो कि नाक- आउट पद्वति से खेले जाएंगे,वही इस बार जीतने वाली वाली टीम को प्रथम इनामी राशि 25000/- नगद एवं 5 फ़ीट ऊंची शानदार ट्रॉफी,दूसरा इनाम 11000 नगद एवम 4.5 फीट ऊंची शानदार ट्रॉफी दिया जाएगा,प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज शानदार स्पोर्ट्स सायकल दी जाएगी,इसके साथ ही बेस्ट बॉलर , बेस्ट बैट्समेन एवं जैसे अन्य आकर्षक पुरुष्कार भी शामिल है...

बता दे आपको प्रतियोगिता के शुभारंभ में अतिथि के रूप में नगर विधयाक शैलेश पांडेय,योग अयोग सदस्य रविन्द्र सिंह,पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग हर्षिता पांडेय,एम डी अपोलो हॉस्पिटल डॉ मनोज राय,सेकरसा रेलवे सैकेट्री डॉ हिमांशु जैन,न्यू वंदना हॉस्पिटल के एम डी एवं MMBS मेडिसिन डॉ चंद्रशेखर ऊके,दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जयपाल सिंह मथारू जी मौजुद रहेंगे..

वही इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सहयोग डी सी टी रियल स्टेट डेवलोपेर्स,संजीत सिंह वाधवा,मनीष लोहरानी, को- स्पोंसर एलेकट्रोइंडिया,सभी मैच में मैन ऑफ द मैच सरदार जी बिल्डिंग सौलुशन,नॉरिन खान मेकओवर,गिफ्ट पार्टनर 90 डिग्री फिटनेस , मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जावेद अहमद के द्वारा प्रदत किया जाएगा..

 

प्रतियोगिता को स्व शेख गफ्फार जी की स्म्रति में कराना उनकी याद में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है - प्रिंस भाटिया

दरअसल यह प्रतियोगिता को हर वर्ष करवाने में सबसे अहम मजबूत किरदार जो सामने आया है वह है फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी के चेयरमेन प्रिंस भाटिया उनसे बात करने पर उन्होंने बताया प्रतियोगिता का यह आयोजन स्व शेख गफ्फार जी स्मृति में हर साल कराया जाता है,प्रिंस भाटिया ने आगे बताया के शेख गफ्फार जी हमेसा से सभी समाज के कल्याण के लिए अपना सारा जीवन अपर्ण कर दिया,उनका योगदान हर समाज का व्यक्ति सदैव स्मरण करता रहेगा,जब से वह हमें छोड़कर गए है हमारा मकसद यही रहा है इस प्रतियोगिता के तहत सभी समाज को जोड़कर यह क्रिकेट प्रतियोगिता हर वर्ष उनकी याद में उनको सच्ची श्रद्धांजलि देगी।।

Banner