पार्टी में घर वाले हुए मस्त,मौका देख लूटेरों ने कर दिया उनको पस्त,एक बार फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह..

# Neeraj Makhija | 26 Nov, 2022

बिलासपुर/- शादियों का मौसम आते ही एक बार फिर लुटेरे गैंग सक्रिय हो गए हैं,जो शादी या विभिन्न प्रकार के होने वाले छोटे बड़े आयोजनों में घुस मौका पाते ही वहां से बैग,पर्स और भी सामान पर हाथ साफ कर देते हैं,ऐसी ही एक घटना बीती रात्रि भी शहर के एक होटल ने घटी,जहाँ शादी सालगिरह का जश्न मना रहे परिवार के बीच उस वक्त खलबली मच गई जब सोने चांदी के जेवर समेत नगदी से भरा बैग लेकर एक युवक रफूचक्कर हो गया ..

बताते चले आपको छोटी बहन की शादी की 25वीं वर्षगांठ पर भाइयों ने चार तोले सोने का हार और हीरा जड़ित सोने की अंगूठी खरीदी,इसे छोटी बहन को देने के लिए वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में गए थे,जेवर और अन्य सामान से भरा पर्स स्टेज के पास रखा था,इसे किसी ने पार कर दिया,मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की गई है,जिसके बाद पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है..

बताते चले आपको सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मिनोचा कालोनी में रहने वाले जगदीश लाल सवन्नी रिटायर्ड अधिकारी हैं,उनकी छोटी बहन रेखा विरदी की शादी की 25 वर्षगांठ पर गुस्र्वार की शाम चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पार्टी थी,छोटी बहन को वर्षगांठ पर उपहार देने के लिए रिटायर्ड अधिकारी और उनके भाइयों ने 46 ग्राम सोने का हार और हीरा जड़ित सोने की अंगूठी खरीदी,जेवर और अन्य सामान को उनकी पत्नी सुधा सवन्नी ने पर्स में रखा था,इसे लेकर वे चकरभाठा स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए..

महिला ने जेवर और अन्य सामान से भर पर्स स्टेज के पास रख दिया,कुछ देर बाद ननद को उपहार देने के लिए उन्होंने अपने पर्स की तलाश की,स्टेज के आसपास पर्स नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी पति और परिवार के सदस्यों को दी,इसके बाद मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की गई,शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,पुलिस ने होटल से सीसीटीवी का फुटेज लिया है,इसके अलावा पार्टी में काम करने आए लोगों की भी जानकारी ली गई है,पुलिस की टीम ने कुछ संदेहियों से पूछताछ भी की है,इसमें चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है..

देखा जाए तो शादियों का मौसम आते ही इस तरह के गैंग एकदम सक्रिय हो जाते हैं,पूर्व में भी इसी तरह की घटनाये सामने आई हैं,जिसमे शादी समारोह के दौरान पार्टी में रिश्तेदारों व दोस्तो द्वारा दिये गए लिफ़ाफे से भरा बैग ही पार कर दिया था,बहरहार जिसे देखकर लगता हैं कि यदि आप किसी कार्यक्रम में जा रहें है तो ऐसे लोगो से सावधान रहें ..

Banner