कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने पकड़ा किसानों के नाम से धान बेचते बिचौलिये को..

# Neeraj Makhija | 16 Nov, 2022

बिलासपुर /- प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। उन्हें रोकने के लिए प्रशासन की टीम भी सक्रिय हैं। आज समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री की कोशिश करते हुए बिचौलिए को कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने पकड़ा है,खास बात यह है कि जिन तीन किसानों के नाम से धान की बिक्री की जा रही थी औऱ पर्ची कटी थी उन्होंने अपना धान होने की ही इंकार कर दिया है

मिली जानकारी के अनुसार बिचौलियों द्वारा धान की बिक्री करने वाले बिचौलिओ को रोकने के लिए कलेक्टर ने धान खरीदी शुरू होने के साथ ही टीम बना कर धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश दिए थे। आज कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन के परिपालन में कोटा एसडीएम हरिओम द्विवेदी, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, सहकारिता सीईओ दुर्गेश साहू व अन्य अधिकारी कोटा विकासखंड क करगी खुर्द उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करने पहुँचे थे। यहां किसानों की जगह बिचौलिया राजीव लोचन द्वारा धान बेचा जा रहा था। जिसे अधिकारियो की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया

जांच में पता चला कि त्रिभुवन नाम के किसान के नाम से 30 क्विंटल, द्वारिका का 14.80 क्विंटल, व शारदा बाई का 16 क्विंटल धान बेचने का टोकन कटा था। उनकी जगह बिचौलिया 152 कट्टी धान लेकर पहुँचा था। बाद में तीनों किसान भी खरीदी केंद्र पहुँच गए। उनका बयान अधिकारियों द्वारा लिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि लाया गया धान उनका नही है। बल्कि बिचौलिए द्वारा उनसे पर्ची लेकर धान बेचा जा रहा था। प्रकरण में अधिकारियों ने पंचनामा तैयार कर धान जब्त कर सेवा सहकारी समिति करगीखुर्द के ही सुपुर्द कर दिया गया। व मामले को आगे की कार्यवाही के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार के पास भेजा है..

Banner