बिलासपुर में बड़ी वारदात, हथियारबंद नकाबपोशों ने CSEB के ATP ऑपरेटर से की 13 लाख से अधिक की लूट, इलाके में मचा हड़कंप..

# Neeraj Makhija | 14 Nov, 2022

बिलासपुर /- एक तरफ जहां पुलिस लगतार अपराधियों पर सख्ती बरत रही हैं,वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शाम लगभग 7:15 बजे कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भीड़भाड़ वाले दयालबंद इलाके में स्थित बिजली ऑफिस से 4 हथियारबंद नकाबपोशों ने ATP ऑपरेटर वीरेंद्र सोनवानी से लगभग 13 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा नकद रुपयों की लूट की गंभीर घटना को अंजाम दे फ़रार हो गए है...

बताते चले आपको ऑपरेटर सोनवानी ने बताया कि चार लोग नकाब पहन कर आई थे,उन्होंने किसी नशीली दवा छिड़क कर उसे बेहोश कर दिया और काउंटर पर रखे रुपए लेकर फरार हो गए..

सोनवानी ने बताया कि उनमें से एक के हाथ में चाकू था और दूसरा बंदूक निकालने की बात कर रहा था,पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए है,साथ ही डॉग स्ववाईड की टीम भी मौके पर पहुँच गए है,साथ ही शहर से बाहर जाने के रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है...

Banner