हाथ में गंगाजल लेकर भूपेश बघेल ने किया धर्म का किया अपमान,प्रदेश की जनता लेगी इसका बदला- स्मृति..

# Neeraj Makhija | 11 Nov, 2022

बिलासपुर /- प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की ओर से महतारी हुंकार रैली में शामिल होने आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं ये पूछना चाहती हूं कि कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर छह हजार बहनों की इज्जत क्यों लूटी गई? क्यों हजारों महिलाओं का अपहरण हुआ? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। यह लज्जाजनक बात है। बहनें आत्महत्या करती हैं तब जाकर एफआइआर होती है। कांग्रेस को जनता की चिंता नहीं है। जनता की तिजोरी खाली करना उनका काम है। छत्तीसगढ़ में महतारी न राम, किसी का मान नहीं है.

  

वही रैली के बाद नेहरू चौक में आयोजित केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ भूपेश राज में छह हजार दुुष्कर्म के मामले हुए हैं। इन्हें शर्म आना चाहिए। जब दुष्कर्म पीड़ित आत्महत्या कर लेती हैं तब यहां रिपोर्ट दर्ज होती है।

 

अमेठी की बेटी छत्तीसगढ़ महतारी और उनकी बेटियों को प्रणाम करने आई है,उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि छत्तीसगढ़ में राज किसका है। उन्होंने सवाल उठाया कि जनता का पैसा जनता के पास क्यों नहीं पहुंच रहा है? अगर पहुंचता तो कांग्रेस राज के चार साल में 25 हजार बच्चे इलाज के अभाव में नहीं मरते। कांग्रेस के नेतृत्व ने बच्चों के शरीर से प्राण छीन लिए। मुंह से निवाला छीना और गरीबों के सिर से छत छीन ली..

 

हाथ में गंगाजल लेकर धर्म का किया अपमान

स्मृति ईरानी ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने हाथों में गंगाजल लेकर कांग्रेस की सरकार आने पर पूर्ण शराबंदी की कसमें खाई थी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आए चार साल बीत गए। वादे का क्या हुआ। गंगाजल लेकर भूपेश बघेल ने धर्म का अपमान किया है। प्रदेश की जनता इसका बदल लेगी।

Banner