शहर में खुलेआम बिक रहा था गांजा...

# Neeraj Makhija | 02 Nov, 2022

बिलासपुर/- शहर के तालापारा और मरीमाई में खुलेआम गांजा बिक रहा था। इसकी भनक सिविल लाइन पुलिस को नहीं लग पाई। लोगों ने इसकी शिकायत एसपी पास्र्ल माथुर के जनदर्शन में की,इस पर एसपी ने एसीसीयू के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर एसीसीयू की टीम ने मरीमाई और तालापारा में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है,आरोपित के कब्जे से पांच किलो गांजा और 81 हजार स्र्पये नकद जब्त किया है,एसीसीयू की टीम ने आरोपित को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया है..

 

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को एसपी पास्र्ल माथुर के जनदर्शन में लोगों ने सिविल लाइन क्षेत्र में खुलेआम गांजा बेचने की शिकायत की थी,लोगों ने जनदर्शन में बताया कि मरीमाई कब्रिस्तान के पास रहने वाला श्याम श्रीवास और तालापारा में रहने वाला इकबाल खान खुलेआम गांजा बेचते हैं,जिसकी शिकायत कई बार सिविल लाइन थाने में की गई है,इसके बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है..

 शिकायत पर पुलिस कप्तान ने एसीसीयू की टीम को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे,एसीसीयू की टीम ने मामले की तस्दीक की,इसके बाद बुधवार की सुबह आरोपित के ठिकाने पर दबिश दी गई,दोनों के ठिकाने पर दबिश देकर पुलिस ने पांच किलो गांजा जब्त किया है,इसके अलावा बिक्री की रकम 81 हजार स्र्पये भी मिले हैं,एसीसीयू की टीम ने आरोपित और जब्त माल को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया है,सिविल लाइन पुलिस आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की...

Banner