गोविंद तू ये काम न कर ,दोस्ती को यूं बदनाम न कर..

# Neeraj Makhija | 02 Nov, 2022

बिलासपुर/- व्यवसायी अनस खोखर ने पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस कप्तान के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर जरहभाठा इंदुचौक निवासी भरत गोविंद के खिलाफ़ पैसे लेकर वापस न करने और धोखाधड़ी करने और मनगढ़ंत आरोप लगाकर छवि ख़राब करने की शिकायत करते हुए FIR दर्ज करवाने की मांग की है.. बताते चले आपको दरअसल यह पूरा मामला तब सामने आया जब कुछ दिनों पूर्व 28 अक्टूबर को भरत गोविंद नाम का व्यक्ति कलेक्टर कार्यालय में व्यवसाई अनस खोखर के खिलाफ़ सूदखोरी का आवेदन लेकर पहुंच गया..

वही मीडिया में ख़बर प्रकाशित होने के बाद जब इस घटना की जानकारी व्यवसायी अनस खोखर को मिली तो उन्होंने स्वयं ही आला अधिकारियों और मीडिया से मुखातिब होकर पूरे मामले पर विस्तार से जानकारी दी,अनस ने बताया कि “भरत ने जो भी आरोप मुझपर लगाए हैं वो सरासर झूठ हैं,भरत मेरा बचपन का दोस्त है उसके पास काम नहीं था तो मैंने ही उसे काम शुरू करने के लिए पैसा दिया,मेरे द्वारा ही उसे फारेस्ट में काम दिलाया गया और उस कार्य को करने के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी मेरे द्वारा दी गई थी उसी राशि को वो वापस नही कर रहा था,जिसको मांगने पर मेरे ऊपर षड्यंत्र करते हुए अनर्गल आरोप लगाया गया है क्योंकि में एक राजनीतिक व्यक्ति के साथ व्यापारी भी हूं कहि न कहि उसके द्वारा ये षड्यंत्र रचा गया जिसके चलते उसे पैसा वापस न करना पड़े,और रही बात ब्याज की तो मैने कभी उससे कोई ब्याज नहीं मांगा,जितने पैसे मैने दिए हैं उतने ही उससे वापस मांग रहा हूं..

अनस ने बताया कि मेरे द्वारा भरत गोविन्द से पैसा वापस मांगने पर उसने नवागढ़ अपना पैतृक गांव बुलाया लेकिन उसके द्वारा वहां भी मुझे गुमराह किया जिसकी शिकायत मेरे द्वारा नवागढ़ थाने में की गई थी,वही अब पुलिस को गुमराह करने उसने कलेक्टर के समक्ष झूठा आवेदन दिया है,साथ ही मेरी छवि को भी खराब करने कोशिश की है जिसके ऊपर एफआईआर कर उचित कार्यवाही करें

Banner