वैष्णो देवी दर्शन हेतु स्पेशल ट्रेन रवाना,भक्तिमय हुआ स्टेशन,जय माँ वैष्णो देवी यात्रा समिति का 9वां वर्ष..

# Neeraj Makhija | 29 Oct, 2022

बिलासपुर/- चलो बुलावा आया है,माता ने बुलाया है के जयकारा लगाते मां वैष्णव देवी के दर्शन के लिए जा रहे हजारों श्रद्धालुओं का संत श्री लालदास (चकरभाठा) जी और बिलासपुर के श्रद्धालुओं ने स्टेशन में बधाई देकर स्वागत किया..

बताते चले आपको जय मां वैष्णव देवी यात्रा समिति चांपा द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्पेशल ट्रेन लेकर दर्शन के लिए जा रहे हैं,यह उनका 9वां वर्ष हैं,जिसमे हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन हेतु गए है..

 इस समिति के प्रमुख सेवादार नवीन थवानी,मनोज विरानी,अमित नेवर,दिनेश थवाईत,कृष्णा देवांगन, राजेश थावनी, कौशल अग्रवाल,पप्पन चेतानी,भृगुनंदन शर्मा,अनिल विरानी,दिलीप मीरचंदानी,संजीव विश्वास,पवन यादव,दीपक चंदानी,राम खुबवानी,प्रदीप थवाईत एवम श्रद्धालुओं द्वारा इस ट्रेन में अपनी सेवा दे रहे है..

यह ट्रेन शुक्रवार की रात 1.30 बजे बिलासपुर से जम्मू के लिए रवाना हुई जिसके स्वागत के लिए चकरभाठा से साई लालदास जी ने बिलासपुर स्टेशन आकर श्रद्धालुओं को बधाई देते हुवे उनका स्वागत किया,वही बिलासपुर से अंशु बजाज,राजा जनक्यानी,जूना बिलासपुर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्याम लाल हरियांनी,कृष्णा डंगवानी,सोनू जनक्यानि,दीपक रेलवानी,वीर थारवानी,भारत राजा हरियाणी,शुभम हरियांनी एवं उनकी टीम द्वारा यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का जोर - शोर से स्वागत किया,जिसे देख ट्रेन में यात्रा कर रहे श्रद्धालु अत्यधिक आनंदित हुए...

भक्त है तो भगवान है,भगवान है तो भक्त है,यह वाख्या कहने का तात्पर्य है की ऐसे भक्तो की वजह से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को मां वैष्णव देवी यात्रा का मौका मिला,इन भक्तो द्वारा हर साल ऐसी सेवा दी जाती है जिससे हजारों श्रद्धालुओं को माता के दर्शन वैष्णव देवी मंदिर जाकर मिलता है,वही दर्शन के लिए जा रहे इतने श्रद्धालुओं को खाने पीने की दिक्कत ना हो उसके लिए ट्रेन में पेंट्रीकार याने की खाने पीने की किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना इसकी भी व्यवस्था की गई है,साथ ही पूरी बोगियों में चोंगे लगाकर भजन चला कर सारे श्रद्धालुओं को भक्तिमय भी किया गया...

Banner