"क्लर्क सूदखोर युगल शर्मा" की पोल खुलते ही हुआ हैरान व परेशान,समझौता का दबाव बनाने खटखटा रहा नेताओं के द्वार..

# Neeraj Makhija | 29 Oct, 2022

बिलासपुर/- दबंग,सूदखोर के खिलाफ साधुराम हिरानी व परिवार ने शिकायत की है,जैसे ही इस मामले ने तूल पकड़ा और बातें मीडिया के समक्ष पहुँची हैं,उसी के बाद से मानो सूदखोर की दुनिया में भूचाल सा आ गया हो, बताते चले आपको जैसे ही मीडिया में खबर आई है उसके बाद से सूदखोर युगल शर्मा लगातार अलग अलग राजनीति शख्श के दरवाजे पर चक्कर लगा रहे है,देखा जाए तो सूदखोरों से त्रस्त होकर मौत का सिलसिला लगातार अभी जारी हैं...

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व बिलासपुर के एक युवा इंजीनयर ने भी सूदखोरों से त्रस्त होकर आत्महत्या कर लिया था,साथ ही हाल ही में दूसरा मामला रायगढ़ में भी एक युवा व्यवसायी ने भी सटोरियों से त्रस्त होकर आत्महत्या कर ली..

वर्तमान में देखा जाए तो सभी राजनीति पार्टी के लोग भी सूदखोरी के मामले में दूरी बनानी शुरू कर दिए हैं,क्योंकि कोई भी नेता या पदाधिकारी अपना राजनैतिक जीवन खराब नही करना चाहेगा,बावजूद इसके फिर भी सूदखोर युगल शर्मा परेशान हैरान होकर राहत का द्वार तलाश रहा है जो दबाव बनाकर समझौता का माहौल बनाया जाये,पर गुंडागर्दी गाली गलौच से पीड़ित परिवार अब तक एकदम इरादा मजबूत कर रखा है और एफआईआर होना निश्चित लग रहा है,मतलब सूदखोर की परेशानी बढ़ना तय है..

 

वही देखा जाए तो इस मामलें में पीड़ित परिवार को भी हिम्मत करनी चाहिए ताकि और कोई इनका शिकार न हो,सूत्र बताते है कि पहले भी इस शख्स के शिकार लोग अपनी दुकानें बेचकर इनका कर्ज अदा किए है,जानकारी मिल रही है इनकी दबंगई सिर्फ एक ही क्षेत्र तक सीमित है और यह उसी क्षेत्र पर खुलकर अपना कारोबार करता है और दबंगई दिखाकर वसूली भी कर लेता है,पर इस शिकायत से रातो की सूदखोर युगल शर्मा की नींद उड़ गई है दर दर भटकर समझौते के लिए लोगो से गुहार लगाते दिख रहे है..

सूत्र बताते है कि दबंगई सूदखोरी करने वाला युगल शर्मा सम्भवतः साधुराम की कमजोर नस को दबाने का प्रयास कर सकता है,जैसे मकान , दुकान मालिकों से सम्पर्क कर के दबाव बनाया जाएगा ऐसी चर्चा भी जोरो पर है..

वही देखने की बात होगी कि साधुराम एवं परिवार इनके दबाव पे झुकेंगे या फिर कार्यवाही चाहेगे यह तो वक़्त ही बताएगा पर प्रशासन को ऐसे लोगो के ऊपर कार्यवाही तो करना ही चाहिए ताकि कोई दूसरा साधुराम इनका शिकार न हो सकें....

Banner