माथुर की कप्तानी के साथ टीम ACCU व थाना रतनपुर की फील्डिंग से जुआरी हुए क्लीन बोल्ड...

# Neeraj Makhija | 29 Oct, 2022

बिलासपुर /- थाना रतनपुर एवं एसीसीयू टीम की द्वारा आम जगह पर जुआ खेलने वालो पर कार्यवाही की गई है,बताया जा रहा है कि पुलिस ने 13 आरोपियों को पकड़ा है जिनसे तकरीबन 1 लाख रुपये से अधिक नगद भी जप्त किया गया हैं...

बता दे आपको बीते दिन पुलिस कप्तान पारुल माथुर को सूचना प्राप्त हुई कि करैहापारा रतनपुर के पास कुछ लोग रूपयों पैसों का दाॅंव लगाकर ताश के 52 पत्ती से जुआ खेल रहें हैं,वही सूचना पर उन्होंने तत्काल रेड कार्यवाही हेतु टीम एसीसीयू व थाना रतनपुर को कार्यवाही हेतु निर्देश दिए...

जिसके बाद एक संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सहित टीम ने मौके पर रेड कार्यवाही कर मौके पर जुआड़ियान से 1 चादर,52 पत्ति ताश,बिजली तार व बल्व नगदी रकम 140000रू 14 नग स्क्रीनटच मोबाईल व 08 नग मोबाइल जप्त कर, आरोपियो के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह एसीसीयू टीम से उपनिरी.अजय वारे आर. हेमंत सिंह, दीपक,गोविंद,विवेक राय व थाना रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिंन्हा, सउनि, ओंकार बंजारे, आर. दीपक मरावी,सचिन तिवारी का विशेष योगदान रहा

गिरफ्तार आरोपी -

01. वादिर खान पिता राशीद खान उम्र 45 साल

02. निरंकार तंबोली पिता स्व श्री मानिकलाल तंबोली उम्र 40 वर्ष

03. धमेंद्र पटेल पिता श्री सीताराम पटेल उम्र 43 वर्ष

04. जीत्तू पाटले पिता मुन्नालाल पाटले उम्र 32 वर्ष

05. प्रमोद कुमार कहरा पिता स्व श्री भरतलाल कहरा उम्र 49 वर्ष

06.विक्की जायसवाल पिता मनीराम जायसवाल उम्र 20 साल

07.लक्ष्मी प्रसाद सारथी पिता अंजोरा राम सारथी उम्र 42 साल

08.संकेत तिवारी पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी उम्र 32 साल

09.गोलू राज पिता गणेश प्रसाद गोड उम्र 28 साल

10. सत्यपाल सोनी पिता आर.पी.सोनी उम्र 38 साल

11 संजय यादव पिता विजय यादव उम्र 36 साल

12. संजय कुमार पिता मानिक लाल सोनी उम्र 45 साल

13. हकीम मोहम्मद पिता सुअराती मोहम्मद उम्र 42 साल

 सभी निवासी रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 

Banner