सट्टा खाईवालों की वसूली से त्रस्त हो युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या,मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही..

# Neeraj Makhija | 28 Oct, 2022

रायगढ़ /- शहर के युवा व्यवसायी के आत्महत्या मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए की सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया हैं,बताया जा रहा है कि व्यवसायी से जुआ में हारी रकम वसूलने खाईवाल उन्हें दे रहे थे धमकी,मामलें मव पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों पर आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने एवं भयादोहन का अपराध दर्ज किया हैं,जिनमे से तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया हैं...

बताते चले आपको पिछले दिनों शहर के युवा व्यवसायी मयंक मित्तल पिता भीमसेन मित्तल उम्र 36 वर्ष निवासी माल धक्का रोड द्वारा आत्महत्या मामले में पुलिस कप्तान श्री अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर टीआई कोतवाली शनिप रात्रे द्वारा गंभीरतापूर्वक त्वरित कार्रवाई करते हुए मर्ग जांच उपरांत मयंक मित्तल को रूपयों के लिये धमकी देने वाले आरोपी करण अग्रवाल उर्फ करण चौधरी,शहबाज,धर्मेन्द्र,अफजल व अन्य के विरूद्ध धारा 352, 384, 306, 34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अग्रवाल उर्फ करण चौधरी,मो. अफजल और धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है,वही कोतवाली पुलिस मृतक का मोबाइल जप्त कर मोबाइल में सेव कॉल रिकार्ड और मृतक व आरोपियों के बैंक अकाउंट की जांच कर रही है,थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों पर जल्द कार्यवाही की जाएगी..

बताते चले आपको मृतक के चचेरे भाई अजय मित्तल पिता राजेन्द्र मित्तल उम्र 47 वर्ष सा. गुलमोहर कालोनी द्वारा मयंक मित्तल के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया,जांच दौरान सूचनाकर्ता अजय मित्तल ,मृतक की पत्नी, मां व गवाहों का कथन लिया गया,इस दौरान उन्होंने बताया कि मयंक मित्तल (मृतक) द्वारा इन्हें बताया गया था कि मई माह में आईपीएल क्रिकेट सट्टा व जुआ खेलते हुए करीब 50-60 लाख रूपये हार गया था,वही सट्टे जुआ के उधारी पैसे के लिए करण चौधरी व शहबाज खान द्वारा बार-बार फोन करते हैं और वे घर के अंदर भी जबरन घुसकर धमकी देते थे और बार-बार रूपयों के लिये तगादा करते थे,साथ ही धर्मेन्द्र , मो. अफजल और भी अन्य व्यक्ति सट्टा व जुआ खेलने से हारे पैसे के वसूली के लिए तगादा कर धमकी देते थे,जिससे परेशान व प्रताडित होकर दिनांक 26/10/22 के शाम मयंक अपने घर के गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया..

वही मर्ग जांच दौरान मयंक मित्तल को करण अग्रवाल उर्फ करण चौधरी , शहबाज,धर्मेन्द्र,अफजल व अन्य के द्वारा सट्टे व जुआ में हारे गये पैसे की वसूली को लेकर मृतक के घर अंदर घुस कर धमकी देने व मानसिक रूप से प्रताडित करने से फांसी लगा कर आत्म हत्या करने के लिए उतप्रेरित करना पाये जाने पर अरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 384,306,452,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीआई कोतवाली अपने स्टाफ तथा सायबर सेल प्रभारी अपनी टीम के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दिया गया,जिसके बाद पुलिस टीम के हाथ करन अग्रवाल उर्फ करण चौधरी पिता संजय चौधरी उम्र 25 वर्ष,मो. अफजल पिता मो. इजराइल उम्र 34 साल और धर्मेन्द्र शर्मा पिता स्व. देवी प्रसाद शर्मा उम्र 51 वर्ष को हिरासत में लिया गया जिन्हें गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया साथ ही मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में कोतवाली पुलिस बारीकी से जांच कर रही है..

सीएसपी अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन पर सम्पूर्ण कार्यवही में निरीक्षक शनिप रात्रे, थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे,सायबर सेल/चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल,थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, नंद कुमार सारथी, आरक्षक उत्तम सारथी, पुष्पेन्द्र जाटवर एवं सायबर सेल स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही...

Banner