अयानवीर सिंह भाटिया बने क्रिकेट टीम के कप्तान...

# Neeraj Makhija | 23 Oct, 2022

बिलासपुर/- राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आगामी अंडर 14 संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए संभाग स्तर के चयनकर्ताओं ने कप्तानी की जिम्मेदारी 12 साल के प्रतिभाशाली आल-राउंडर क्रिकेटर आयनवीर सिंह भाटिया को दी है...

बताते चले आपको कि अयानवीर सिंह भाटिया ने पिछले वर्ष हुए अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गेंदबाजी और बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था,उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर भी किया गया था..

वही इसी तरह इस बार भी उनके बेहतर प्रर्दशन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने कप्तानी की अहम जिम्मेदारी अयानवीर सिंह भाटिया को सौपी हैं ..

 

ज्ञात हो कि विगत वर्ष अयान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट अपने नाम किये थे साथ ही बल्लेबाजी में भी उन्होंने शानदार 95 रन बनाए थे जिसमे एक मैच में उन्होंहे बल्लेबाजी के दौरान नाबाद अर्धशतक जड़ा था साथ मे 5 विकेट भी हांसिल किये थे,अयानवीर सिंह भाटिया अबतक के सबसे कम उम्र में संभाग क्रिकेट का कप्तान होने का गौरव हासिल किया है..

बता दे आपको बिलासपुर के रहने वाले अयानवीर सिंह भाटिया फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया के पुत्र है,वर्तमान में अयानवीर अपनी स्कूली शिक्षा डी.पी.एस बिलासपुर से प्राप्त कर रहे,उनके इस सफलता के लिए अयान के कोच,शिक्षकों,परिवार वालो,दोस्तो सहित अन्य लोगों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है...

Banner