दुर्गा झांकी विसर्जन के दौरान दो दुर्गा समितियों के सदस्यों के मध्य जमकर हुआ विवाद,दोनों पक्ष के युवकों ने जमकर पत्थराव करते हुए डीजे वाहन में की तोड़फोड़..

# Neeraj Makhija | 07 Oct, 2022

बिलासपुर/- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आज तड़के सुबह सिम्स चौक के पास दो दुर्गा उत्सव समितियों जिनमें चिंगराजपारा सरकण्डा की “माँ आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक” एवम “कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति” के बीच आगे निकलने की बात को लेकर गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया,जिसके बाद दोनों समितियों के मध्य लाठी,डंडे समेत तलवार से एक दूजे के ऊपर ताबड़तोड़ वार करते हुए डीजे सहित अन्य गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई,वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए दोनों पक्ष के तरफ से मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं..

मामलें में मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीती रात्रि झांकी विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था,इसी दौरान आज तड़के सुबह रिवर व्यू से सिम्स के रास्ते होते हुए चिंगराजपारा सरकण्डा के दुर्गा समिति ’’माँ आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक’’ एवं देवकीनंदन चौक से ’’कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति’’ नवीन तिवारी के नेतृत्व में सिम्स चैक पहुंची..

इसी दौरान सिम्स चौक में आगे बढने की बात को लेकर चिंगराजपारा दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो द्वारा विवाद शुरू किया गया,जिसके बाद नवीन तिवारी व उनके साथियो के द्वारा संरकण्डा दुर्गोत्सव समिति के लोगो व उनकी गाड़ियों पर पथराव किया गया जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई एवं दुर्गा समिति के सदस्यो को चोट आई..

इसके उपरांत दोनो समिति के सदस्य अपनी-अपनी प्रतिमाओ को लेकर विसर्जन हेतु गोल बाजार कि ओर आगे बढ़ गए,जिसके बाद तकरीबन सुबह 6.00 बजे उसी का बदला लेने की नीयत से करोना चौक के पास कुदुदण्ड समिति के सदस्यों एवं उनकी गाड़ियों पर सरकण्डा क्षेत्र के लोगों द्वारा लाठी डण्डा व पत्थर से तोडफोड़ की गई एवं समिति के लोगों को चोट पहुंचाई गई..

दोनों दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई,पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 390/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि एवं अपराध क्रमांक 391/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया..

वही उक्त प्रकरण में पुलिस कप्तान श्रीमती पारूल माथुर द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भारती मरकाम के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी हरविंदर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रकरण में दोनो पक्षो के कुल 14 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 02 आरोपी नाबालिक है,प्रकरण में अन्य आरोपियो की पता तलाश जारी है

 पकड़े गए आरोपियों के नाम .

01. शैलेष कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

02. पप्पू कौशिक तिपा शिव कुमार कौशिक उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

03. बिट्टू उर्फ सूरज यादव पिता स्व. संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

04. दीपक साहू पिता रतन साहू उम्र 22 वर्ष साकिन रपटा चैक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

05. नितेश कश्यप पिता योगेश कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

06. देव भद्रराजा पिता सुरेश भद्रराज उम्र 23 वर्ष निवासी रपटा चैक के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

07. अनिकेत यादव पिता श्रवण यादव उम्र 26 वर्ष साकिन शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

08. अनुराग उर्फ बजरंग यादव पिता श्रवण यादव उम्र 28 वष्र साकिन शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल जिला बिलासपुर

09. नीरज जायसवाल पिता सुरेश जायसवाल उम्र 18 वर्ष साकिन कुदुदण्ड शिव चैक के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

10. सुभम द्विवेदी पिता अवधेश द्विवेदी उम्र 19 वर्ष साकिन शिव चैक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

11. राहुल राजपूत पित रोहित राजपूत उम्र 20 वर्ष साकिन माता चैरा शिव चैक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

12. हिमांशु राई पिता दीपक राई उम्र 27 वर्ष साकिन अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

Banner