इंतज़ार की घड़ियां खत्म थिरकने हो जाए तैयार,मेट्रो शहर की तर्ज पर आकर्षक लाइट साउंड सिस्टम के साथ गुरुवार से शुरू हो रहा हैं भाटिया फ्यूल का रास डांडिया..

# Neeraj Makhija | 27 Sep, 2022

बिलासपुर/- नवरात्रि पर्व पर भाटिया फ्यूल्स द्वारा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डाडिया के आयोजन में पहली बार महानगर मेट्रो शहर की तर्ज पर फाउंडेशन क्रिकेट खेल मैदान में आकर्षक और एक बड़े रूप में लाइटिंग तथा साउथ सिस्टम के साथ बड़े भव्य स्टेज में रास डांडिया के आयोजन की तैयारी की जा रही है..

बता दे आपको गुरुवार से प्रारंभ होने जा रहे हैं इस रास डांडिया के लिए महानगर की तर्ज पर नवरात्रि पर्व पर फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आकर्षक स्टेज तैयार किया जा रहा है। लोगों के उत्साह को देखते हुए पहली बार आयोजन समिति रास गरबा के लिए मैंदान भी बड़ा कर दिया है

नवरात्रि पर्व पर भाटिया फ्यूल्स के इस आयोजन के लाइट साउंड सिस्टम के इवेंट मैनेजर मनीष डोडवानी ने बताया कि मेट्रो शहर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा भव्य रास डांडिया के लिए बड़ा स्टेज तैयार किया जा रहा है । जिसमें आकर्षक लाइटिंग के साथ ही साउंड फुल सिस्टम गुजराती तथा बॉलीवुड गीतों की धुन पर हजारों की संख्या में महिलाएं युवा बच्चे रास डांडिया का लुफ्त उठाएंगे

मनीष डोडवानी ने बताया कि 1लाख वाट का सॉऊड सिस्टम की धुन पर बच्चे महिलाएं तथा युवा रास डांडिया करेंगे। 29 सितंबर को डांडिया भाग लेने के लिए महिलाओं को बच्चों में काफी उत्साह है ।29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले रास डांडिया के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। नवरात्रि पर्व पर रास डाडिया करने के लिए महिलाओं और बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है रोज 3 घंटे तक रास डांडिया का अभ्यास कराया जा रहा है अलग-अलग स्टेप सभी सीख रहे हैं। फाउंडेशन क्रिकेट खेल मैदान में आज बॉलीवुड व गुजराती गीतों की धुन पर बेहतरीन सॉन्ग सिस्टम के साथ फ्री स्टाइल स्टेप कोरियोग्राफर द्वारा सिखाए जा रहे अभ्यास में भाग लिया हैं..

डांडिया में भाग लेने वाली महिलाओं एवं बच्चों ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर भाटिया फ्यूल्स के द्वारा आयोजित रास डांडिया का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है,बिलासपुर शहर में एक परिवारिक माहौल में रास डांडिया का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया जाता है । मनोरंजन के साथ-साथ नवरात्रि पर्व पर एक अच्छे माहौल में भक्ति गीत के साथ डांडिया के साथ खाने-पीने के स्टाल लगाए जाएंगे

इंडियन डांस एकेडमी के अंशुमन शर्मा के द्वारा शाम 6:00 बजे से साउंड सिस्टम के साथ सभी को अभ्यास कराया जा रहा है। फ्रीस्टाइल डांडिया में भाग लेने वाले शहर के सभी लोग गुजराती व बॉलीवुड गीतो की धुन पर फ्री स्टाइल अंतिम रिहर्सल कर रहे है ।किया। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में फ्री स्टाइल अंतिम रिहर्सल करने के लिए काफी भीड़ थी..

29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित रास डांडिया में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में देश के जाने-माने कलाकार शिरकत करेंगे। रास डाडिया में देश के ख्याति प्राप्त कलाकार सपना चौधरी बॉलीवुड कलाकार तथा हरियाणा की सुप्रसिद्ध डांसर, शेफाली जरीवाला कांटा लगा फेम तथा श्वेता तिवारी बिग बॉस की विनर समेत अनेक कलाकार शिरकत करेंगे

इस आयोजन में बॉलीवुड सिंगर इसान खान 3 दिनों तक अपनी प्रस्तुति देंगे। इस बार रास डांडिया में भाग लेने के लिए काफी संख्या में महिलाओं एवं बच्चे सभी में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। शहर में शारदीय नवरात्रि पर्व पर रास डांडिया के लिए यह सबसे बड़ा मैदान होगा,29 सितंबर से एक भव्य रुप मे शहर के लोग एक साथ काफी संख्या में रास डांडिया करेंगे

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में सैकड़ों की तादाद मेंछोटे बच्चे भी इस आयोजन में भाग लेने के लिए अपने माता पिता के साथ फ्री स्टाइल डांडिया का रिहर्सल कर रहे हैं । परिवारिक माहौल में आयोजित रास डांडिया के लिए फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा एवं बेहतरीन साउंड सिस्टम के साथ रास डांडिया प्रेमियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

ज्ञात हो भाटिया फ्यूल के द्वारा इस बार नवरात्रि पर्व पर भक्तिमय माहौल के बीच तथा देश के प्रसिद्ध कलाकारों की मौजूदगी में रास डाडिया का आयोजन किया जा रहा है,आयोजन कर्ताओं ने बताया कि एक परिवारिक माहौल में यह आयोजन किया जा रहा है । इसमें भाग लेने के लिए भाटिया फ्यूल्स एवं क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में प्रवेश के लिए व्यवस्था की गई है

लकी ड्रा कूपन के विजेता को मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

आयोजन समिति के द्वारा इस बार लकी ड्रा कूपन की व्यवस्था की गई है । 3 दिनों तक चलने वाले रास डांडिया में भाग लेने वाले प्रतिभागी जो लकी ड्रा कूपन खरीदेंगे । आयोजन के अंतिम दिन लॉटरी सिस्टम से कूपन का ड्रा निकाला जाएगा और जिसके नाम का ड्रा निकलेगा उसे जीआरपी इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान किया जाएगा। बच्चों एवं युवाओं में उत्साह बढ़ाने के लिए नवरात्रि पर्व पर होने वाले इस आयोजन में पहली बार इस आयोजन में लकी ड्रा कूपन की व्यवस्था की गई है इलेक्ट्रिक स्कूटर विजेता को दिया जाएगा।

गुरुवार को सपना चौधरी रास इंडिया में लेंगी भाग

 इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए नवरात्रि पर्व पर फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया के पहले दिन देश की प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर सपना चौधरी शहर के लोगों के साथ रास डांडिया में शामिल होंगी। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि 29 सितंबर को शाम 7:00 बजे कार्यक्रम का रंगारंग शुभारंभ होगा । जिसमें सपना चौधरी भी शहर के लोगों के साथ डांडिया मैं भाग लेंगी। 3 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में देश के जाने-माने कलाकार भी शामिल होंगे..

Banner