क्रिकेट संघ बिलासपुर की संभावित अंडर 14 टीम घोषित..

# Neeraj Makhija | 25 Sep, 2022

डेस्क/- छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 सितंबर को क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा अंडर 14 ट्रायल बिलासपुर के खेल परिसर सरकंडा मैदान में लिया गया,जिसमें 62 खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया

आज के ट्रायल में बिलासपुर के अलावा पेंड्रा गौरेला चकरभाटा, मुंगेली, मस्तूरी से खिलाड़ी ट्रॉयल देने पहुंचे थे, ट्रॉयल में चयनकर्ता के रूप मे रितेश शुक्ला, बुरहानुद्दीन, शब्बीर अली रिजवी और अभ्युदयकांत सिंह रहे..

आज के ट्रॉयल में चयनकर्ता द्वारा खिलाड़ियों का फिटनेस, कैचिंग फील्डिंग प्रैक्टिस,बल्लेबाजी और गेंदबाजी का निरीक्षण किया गया । जिसके पश्चात ही चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर सलेक्शन मैच और कैंप के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया हैं

 जो इस प्रकार है:-विग्नेश गिरी ,शैवाल सरकार ,अक्षत श्रीवास्तव ,काव्यांश वादवानी, प्रियांश गुरु दीवान, शेख अरहम अहमद, सूर्यांश स्वर्णकार ,आर्यन सिंह, रणवीर चड्डा ,गुणवंत अवस्थी, पियूष चंद्र, अयान वीर सिंह भाटिया, प्रखर पांडे, अचिंत्य सक्सेना, आदित्य देव ,अरमान पटेल, नागेश सिंह ,सैयद जैद अली, अतुल्य वैष्णव, हिमांशु सिंह, यशराज सिंह ठाकुर, राज श्रीवास, सागर सिंह, ललित सुनकर, उत्कर्ष तिवारी, अररव राय ,प्रथम मोटवानी, ईशान गुप्ता ,साहित्य यादव, गुरबीर सिंह चावला..

चयनित सभी खिलाड़ियों को 26 सितंबर दोपहर 3.30 बजे बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में कैंप के लिए रिपोर्टिंग करना है। सभी खिलाड़ी सफेद वेशभूषा में ग्राउंड पहुंचेंगे। और सभी चयनित खिलाड़ी अपने सभी 6 साल का मार्कशीट और बर्थ सर्टिफिकेट ओरिजनल दस्तावेज साथ लेकर आएंगे.

अंडर 14 ट्रॉयल के दौरान मैदान में मुकुल तिवारी, नवीन जाजोदिया, विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई, देवेन्द्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेन्द्र गंगोत्री, आशीष शुक्ला दिलीप सिंह, ओ पी यादव प्रवीण कुमार, रोहित ध्रुव ,महेश दत्त मिश्रा, अभिनव शर्मा, और सोनल वैष्णव उपस्थित थे,उक्त सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने दी..

Banner