गरीबों का कब्जा आया नजर तो वही वसंत विहार चौराहें पर स्थित कांग्रेसी छाप नेता के गुमटियों को हटा कार्यवाही करने हिम्मत नही जुटा पाई टीम,निगम की कार्यवाही समझ से परें...

# Neeraj Makhija | 14 Sep, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर में नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे लगी दुकानों में बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान दुकान के सामने सड़क किनारे अवैध कब्जा हटाया गया। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। निगम की इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि नगर निगम को गरीबों का अवैध कब्जा नजर आता है। वहीं, रसूखदारों के अवैध निर्माण हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते..

नगर निगम का अतिक्रमण अमला मंगलवार को दोपहर से लेकर शाम तक सरकंडा के राजकिशोर नगर क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने पहुंचा था। इस दौरान राजकिशोर नगर चौक में सड़क किनारे अवैध कब्जा कर बनाए गए दुकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। वहीं, दुकान के बाहर बनाए गए शेड को भी हटाया गया

टीम ने कार्रवाई के दौरान 12 से अधिक दुकानों को तोड़ दिया। वहीं, दुकान के सामने कब्जा जमाकर सामान निकालने वालों पर भी कार्रवाई की गई। टीम को देखकर भागने लगे फल व्यापारी मंगलवार को अतिक्रमण अधिकारी टीम के साथ पहुंचे, तब ठेला लगाने वाले फल व्यापारी सहित अन्य लोग इधर-उधर भागते नजर आए,वहीं, गुमठियों और दुकानों के सामने सड़क किनारे सामान लगाने वाले व्यापारी अपने-अपने सामानों को समेटते नजर आए..

ठेला और गुमटियों से लगता है जाम

शहर में आवागमन जगह-जगह लगे गुमटियों और ठेलों की वजह से बाधित होता है। चाट-गुपचुप, इडली-दोसा सहित फल ठेला लगाकर बेचा जाता है। यहां लोग नाश्ता करने पहुंचते हैं और भीड़ लग जाती है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या होती है और लोग परेशान होते हैं। राजकिशोर नगर चौक में भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिलता है

शिकायत पर हुई कार्रवाई, आगे भी रहेगी जारी..

नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी प्रमिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राजकिशोर नगर चौक से बहतराई रोड में भी अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। नगर निगम कमिश्नर ने लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Banner