बलवा मचाने की फिराक में खुलेआम तलवार लहरा कर आतंक मचा रहा था "बलवा"..

# Neeraj Makhija | 10 Sep, 2022

बिलासपुर/- खुले आम तलवार लहरा कर जनता को आतंकित करने वाला व्यक्ति को पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने दौड़कर धर दबोचा हैं,मामला सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत का है...

बताते चले आपको पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर द्वारा जिले में हो रही चाकूबाजी एवं तलवारबाजी के विरुद्ध ऐसे व्यक्तियों पर निगाह रखकर कर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था,जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा एवं सीएसपी श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सतत् रूप से पेट्रोलिंग किया जा रहा था..

पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम टेकर में चांदनी चौक के पास गली में लोहे का एक धारदार तलवार गली में लहराकर आने जाने वाले आम लोगों में भय उत्पन्न कर डरा रहा है जो सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश टाण्डेकर अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच व्यक्ति को तलवार के साथ लहराते हुए पकड़ा जो पुछने पर अपना नाम अर्जुन उर्फ बलवा सूर्यवंशी निवासी ग्राम टेकर थाना सीपत का होना बताया,जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर उससे तलवार जप्त कर कार्यवाही की गई..

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक हरिशचंद टाण्डेकर, प्र. आर. उमाशंकर राठौर, प्र. आर. विजय शर्मा, आर. चंद्र प्रकाश भारद्वाज, आरक्षक प्रदीप सोनी का विशेष योगदान रहा..

Banner