डॉन की भरमार बिलासपुर शहर पर...

# Neeraj Makhija | 03 Sep, 2022

बिलासपुर/- शांति और अमन चैन वाले न्यायधानी बिलासपुर को न जाने किसकी नजर लगी हैं कि अब यहां अपराधियों और अपराध करने वालों के मन में न तो पुलिस का डर हैं और ना ही कानून का...

देखा जाए तो जिस तरह रोजाना लगभग सोशल मीडिया में जिस तरह से मारपीट के वीडियो वायरल हो रहें हैं उसी से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि बिलासपुर की पुलिसिंग कमजोर हो गई हैं या अपराधियों के मन में भय नामक चीज नही रह गई हैं,वे बे-धड़क भीड़ भरे स्थानों पर दिनदहाड़े मारपीट और जानलेवा हमला करने जैसी वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं,यहां तक कि अब उन्हें पुलिस महकमें से जुड़े लोगों पर भी मारपीट करने या धमकियां देने में डर नहीं लगता,जिससे अब लगातार सोशल मीडिया में प्रशासन के विरुद्ध भी लोगो में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं,देखने की बात होगी कि आखिर जिस तरह यहां अपरधियों के हौसलें बुलन्द हैं उसपर पुलिस व प्रशासन कैसे रोक लगा पाएंगी..

वही एक ताजा मामला सामनें आया है जिसमें एक व्यापारी और जमीन व्यवसायी से प्रताड़ित होकर शहर के राजीव प्लाज़ा में स्थित एक व्यापारी ने "पाइजन" लेकर आत्महत्या का प्रयास किया हैं,जिसे आनन फानन में अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया हैं,वही इस मामले की शिकायत व्यापारी के भाई ने तारबाहर थाना में की हैं,व्यापारी ने आत्महत्या के प्रयास के पूर्व एक सोसाईट लेटर भी लिखा है,जिसमे उसने दो लोगो का नाम के साथ शहर के एक दिग्गन नेता के नाम का भी जिक्र किया हैं...

थाना में की गई शिकायत के अनुसार आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यापारी का नाम अमित बताया जा रहा हैं,जो कि राजीव प्लाज़ा में मोबाइल दुकान संचालक हैं,उसके भाई ने शिकायत में बताया कि बस स्टैंड राजीव प्लाज़ा के निकट बंटी माल के नाम से दुकान संचालित करने वाले बंटी अग्रवाल ने उसे फ़ोन में गाली गलौच साथ ही उसके दुकान पहुँचने पर लड़के को भेज बात करते हुए उससे पैसे देने की धमकी दी अन्यथा तू दुकान कैसे खोलेगा मैं देख लेता हूं है कहकर धमकी देने लगा,वही जब दुकानदार ने उससे समय की मांग की तो वह उसे गन्दी गालियां देने लगा और देख लेने की धमकी देने लगा,शिकायत के अनुसार बंटी ने यह तक कह डाला कि वह पुलिस और प्रशासन को अपनी जेब मे लेकर चलता हैं,बहरहाल अब देखने की बात होगी कि आखिर इस मामले में पुलिस कितना गंभीरता बरतती हैं..

वही मिले सोसाइट लेटर के अनुसार युवक ने एक व्यापारी से मूल्य से अधिक पैसा लेने सहित एक जमीन व्यवसाई का नाम का जिक्र किया हैं,बताया जा रहा है कि जमीन व्यवसाय अमर लालवानी ने उसे धमकी दी थी कि वह शहर के एक दिग्गज नेता का पार्टनर है और मेरा पैसा दे दे वरना टी नही जानता हम तेरे साथ क्या कर सकते है,इतना ही नही अमर लालवानी द्वारा व्यवसाई को दुकान में गुंडे भेजने की धमकी तक दी जाती हैं..

मामले की अगली कहानी पार्ट 2 कल फिर से...

Banner