इंडियन आयल कापोरेशन के स्थापना दिवस पर मेधावी छात्राओं को दी गई छात्रवृत्ति...

# Neeraj Makhija | 02 Sep, 2022

बिलासपुर/- इंडियन आयल कापोरेशन लिमिटेड का गुस्र्वार को 63वां स्थापना दिवस ईश्वर फ्यूल सरकंडा में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बेलतरा विधानसभा विधायक रजनीश सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। इंडियन आयल संस्था की ओर से पांच मेधावी छात्राओं को दस हजार रुपये छात्रवृत्ति राशि प्रदान कीछा,त्राओं को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। ताकि पढ़ लिखकर अपने स्वजन व क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि मेसर्स ईश्वर फ्यूल सरकंडा और इंडियल आयल कापोरेशन संस्था आम जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। संस्था द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना बहुत अच्छी है। छात्राओं आगे बढ़ाने के लिए संस्था द्वारा बेहतरीन पहल की जा रही है। इससे छात्राएं उत्साहित भी होती हैं। इसके बाद विधायक रजनीश सिंह के हाथों से दस हजार रुपये चेक के माध्यम से और छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर छात्राओं के स्वजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। छात्राओं को सम्मानित होते हुए देखकर स्वजन ने खुशी व्यक्त किया। कापोरेशन संस्था के संचालक व कर्मचारियों का प्रसंशा किया। ईश्वर फ्यूल सरकंडा ने छात्राओं मेधावी छात्राओं की हर प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरीत किया

 बुधवार को इंडियन आयल कारपोरेशन के सभी शाखाओं में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। संस्था के संचालक ने कहा कि ग्राहकों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाना मुख्य उद्देश्य है। कर्मचारी और ग्राहकों के बीच समन्वय होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर बिलासपुर एरिया सेल्स अफसर सुरेंद्र यादव, अंकित सखरकर, अमित कुमार, हितेश सिंह, तपेश सिंह, प्रफुल्ल मिश्र समेत छात्राएं और उनके स्वजन के साथ सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Banner