दो हफ्ते से मोमोस बेचने के बहाने नेपाली गैंग कर रहा था मन्नापुरम गोल्ड लोन कम्पनी की रैकी,

# Neeraj Makhija | 24 Aug, 2022

बिलासपुर/- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नेपाली चोर गैंग ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है,बताया जा रहा हैं कि मंगलवार रात तकरीबन 10 से 12 की संख्या में पहुंचे चोरों ने मणप्पूरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में धावा बोल दिया,इस दौरान चोर गिरोह द्वारा गैस कटर सहित दीवार काटने का औजार भी लेकर पहुंचे थे,बाजू की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने दीवार काट दिया और गोल्ड फाइनेंस कंपनी में पहुंच गए,यहां भी गैस कटर से गेट व तालों को काटकर दो लॉकर को काट दिए,तो वही पुलिस के लिए राहत की खबर है कि चोर गिरोह गहने और नगदी ले जाने में कामयाब नहीं हो सके,उक्त पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हैं...

मामलें में मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्रान्तर्गत महाराणा प्रताप चौक के पास मणप्पूरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है,वही इसके बाजू में ही कबीर कंस्ट्रक्शन का ऑफिस है। मंगलवार की रात चोर गिरोह के सदस्यों ने कबीर कंस्टक्शन का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए,गिरोह गैस कटर और दीवार काटने के लिए औजार लेकर पहुंचे थे,कंस्ट्रक्शन ऑफिस तक पहुंचने के बाद उन्होंने बाजू में गोल्ड लोन कंपनी की दीवार को काटकर अंदर पहुंच गए,यहां गैस कटर से गेट और ताला को काटकर लॉकर तक पहुंच गए थे,लेकिन, गिरोह लॉकर काटने में सफल नहीं हो सके..

देखा जाए तो जिस तरह से चोरों ने धावा बोला उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि चोर गिरोह गोल्ड लोन कंपनी से पूरा माल लेकर जाने की फिराक में पहुंचे थे,यही वजह है कि उनके पास सभी तरह के औजार थे। गैस कटर से उन्होंने लॉकर को भी काटने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इसके चलते चोर गैस कटर सहित अन्य औजारों को छोड़कर भाग गए हैं,घटनास्थल से चोरों की अहम जानकारी भी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है..

ACCU प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच और पूछताछ में पता चला है कि नेपाली गैंग ने चोरी का प्रयास किया है,गिरोह के दो सदस्य पिछले पंद्रह दिन से गोल्ड लोन कंपनी के पास रूम किराए पर रह रहे थे और मोमोज बेचने के बहाने रैकी कर रहे थे,गिरोह में 10 से 12 लोग थे,जो मंगलवार की रात पहुंचे थे,दो गैस कटर से उन्होंने तिजोरी काटने की कोशिश की, जिसमें वे सफल नहीं हो पाए हैं। उनके आधार कार्ड और फोन नंबर भी मिले है,जिसके आाधार पर टीम उनकी तलाश में जुट गई है

मामलें में सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि चोरों ने गोल्ड लोन कंपनी में चोरी करने का प्रयास किया है। लेकिन, चोर गिरोह लॉकर काटने में सफल नहीं हो सके। इसके चलते गहने और नगदी चोरी नहीं कर सके। जिस तरह से चोरी हुआ है, इससे जानकारों का हाथ होने की आशंका है। कुछ संदेहियों की जानकारी मिली है, जिनकी पतासाजी चल रही है...

Banner