पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने गए युवकों से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन चढ़े पुलिस के हत्थे..

# Neeraj Makhija | 24 Aug, 2022

बिलासपुर/- पेट्रोल पंप में लूट करने वाले 03आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी हैं,मामले में पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,मोबाईल एवं एक नग बटन वाला चाकू बरामद किया हैं..

बता दे आपको प्रार्थी सुजीत कुमार खुटे पिता कुमार खुटे उम्र 19 साल द्वारा बीते दिन मंगलवार को थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज कराया कि वे गगन पेट्रोल पंप पावर हाउस चौक के पास सुनील गेंदले के साथ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने गए थे उसी समय तीन अज्ञात लोग एक मोटरसाइकिल में आए और उससे वाद विवाद करने लगे,इसी दौरान एक व्यक्ति ने प्रार्थी का विवो मोबाइल एवं उसके कवर में रखे 500 को लूट लिया वही वापस मांगने पर तीनों उसके साथ मारपीट कर भाग गए..

वही घटना की शिकायत पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए व वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर तत्काल आरोपियों का पता तलाश कर कार्यवाही करने थाना तोरवा से पुलिस टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश किया गया..

इसी दौरान सी सी टी वी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर उन्हे लूटे गए संपत्ती बरामद कर गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है

उपरोक्त कार्यवाही में थाना तोरवा के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुल होदा शाह,प्रधान आरक्षक 591 किशन नवरंग प्रधान आरक्षक 280 दिनेश सिंह आरक्षक 192 धर्मेंद्र आरक्षक 188 विजय पांडे का विशेष सराहनीय योगदान रहा

पकड़े गए आरोपीयों के नाम..

:-1. अभय सिंह नेताम पिता भगत सिंह नेताम उम्र 19 साल साकिन गणेश नगर नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

2. अब्दुल मुजाहिद पिता अब्दुल जब्बार खान उम्र 20 साल गणेश नगर चूचूहिया पारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

3. रामू यादव पिता रामखेलावन यादव उम्र 20 साल नजर लाल पारा रावत कुआं थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़,

Banner