IPS रतनलाल डांगी सहित 10 और पुलिस अफसरों को बेहतर सेवा और कुशल कार्य के चलते मिलेगा राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक..

# Neeraj Makhija | 13 Aug, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर रेंज के IG रतनलाल डांगी को 15 अगस्त के दिन राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा,उनके साथ ही प्रदेश के 10 पुलिस अफसरों को भी यह पदक मिलेगा,बता दे आपको केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेहतर सेवा और कुशल कार्य के लिए इन अधिकारियों का चयन किया है,राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री इन अधिकारियों को सम्मानित करेंगे..

IPS रतनलाल डांगी ने बताया कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस में बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाता है, इस बार उन्हें 2020 की सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। उनके साथ ही राज्य के 10 अन्य पुलिस अफसरों का भी चयन किया गया है। यह सम्मान 18 साल की सेवा के दौरान उनके कार्यों का आंकलन कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाता  है,इसके बाद केंद्र सरकार की कमेटी सूची फाइनल करती है..

रतनलाल डांगी के अलावा यह सम्मान विवेक शुक्ला, सेनानी 11वीं वाहिनी, छसबल, जांजगीर-चांपा, रामाधर मारकण्डे, प्लाटून कमांडर, दूसरी ‍वाहिनी, छसबल, सकरी, बिलासपुर, रामबदन यादव, प्लाटून कमांडर, 12वीं वाहिनी छसबल, रामानुजगंज बलरामपुर, उजियाला प्रसाद सिंह, सहायक प्लाटून कमांडर, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, राज कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक,विशेष शाखा दुर्ग, कान्हू राठिया, प्रधान आरक्षक, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, सुकलधर नाग, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी, छसबल, राजनांदगांव, राजेश कुमार, उप निरीक्षक, टेक्निकल ब्रांच, दंतेवाड़ा, सुशेन कुमार पॉल, उप निरीक्षक, थाना बोधघाट, जगदलपुर को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा

IPS डांगी को मिल चुका है राष्ट्रपति वीरता पदक

बताते चले आपको इससे पहले भी IPS डांगी को बीजापुर में SP रहते हुए 2008-09 में राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है। जब वे बीजापुर में SP थे, तब 2006-07 में नक्सल ऑपरेशन किया था। उस समय उन्होंने SP रहते ऑपरेशन को लीड किया और कई मुठभेड़ भी हुए। इस दौरान उनके नेतृत्व में टीम ने नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। इसके साथ ही पुलिस की मदद से उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई विकास कार्य भी कराए थे। कई ऐसे काम जो प्रशासन नहीं कर पा रहा था। वैसे काम पुलिस की मदद से संभव हो सका। इसके चलते उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक मिला..

 उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में काम करना चुनौती है। लेकिन, चुनौतियों से हमें अवसर भी मिलता है और यह करियर के लिए हमेशा फायदेमंद होता है।

बता दे आपको आईपीएस श्री डांगी योग क्लास के लिए भी काफी चर्चित हैं,वे पुलिस अफसरों और जवानों को दैनिक जीवन बेहतर तरीके से जीने के गुर भी सिखातें हैं,पिछले कई सालों से पुलिस के जवानों को वे योगाभ्यास भी कराते रहे हैं,सोशल मीडिया में उनके योगा के मोटिवेशनल वीडियोज भी आते रहते हैं और उनके काफी फॉलोवर्स हैं..

Banner