न्यायधानी बिलासपुर "ऐसा कोई दिन नही जब नही हो रही चाकूबाजी और मारपीट" आखिर कहा है पुलिस..??

# Neeraj Makhija | 13 Aug, 2022

बिलासपुर/- न्यायधानी धीरे धीरे अब अपराध धानी बनते जा रही हैं,ऐसा कोई दिन नही बित रहा जिस दिन चाकुबाजी या मारपीट की घटनाएं न हो..

अब तो लोगो का कहना हैं कि यहां की पुलिस बहुत सक्रिय है आप कुछ भी कर के चले जाइए और आपका बाल बांका भी नहीं होगा,ऐसा ही एक मामला बीते दिन 10 तारीख को सदरबाजार चौक में हुई एक घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है,कार सवार ने खरीददारी करने पहुंचे एक व्यक्ति को इतना पीटा की देखने वालों के होश उड़ गए..

 

समय त्योहार का है जाहिर सी बात है बाजार में भीड़ भाड़ होगी,न्यायधानी की परम्परा अनुसार जब भीड़ होगी तो पुलिस वहां नहीं होगी,यह अलग बात है कि घटना से चन्द कदम दूर पुलिस थाना भी है,बावजूद इसके युवक को कार सवार ने बीच सड़क पर कार खड़ा कर खरीददारी करने पहुंचे युवक को लात घूंसा,डंडा से जानवरों की तरह पीटा,मामला थाने तक पहुंचा लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया है..

वही बताते चले आपको आपसी भाई चारा का मिसाल रहा यह शहर पर किसकी लग गई नज़र जो प्रतिदिन अपराध बढ़ते ही जा रहे,हौसला बुलंदियों पर है,व्यापारी सहमे सहमे से है,कुछ दिनों पहले शहर के व्यस्त बाजार राजीव प्लाजा पर हुई चाकूबाजी का अपराधी अब तक गिरफ्तार नही हुआ आखिर क्यों,सदर बाजार पर खुलेआम दहशत का माहौल बनाया गया साथ ही परिवार सहित बाजार पर खरीदी करने गए युवक को पटक कर दौड़ाकर पिटा गया आखिर इस शख्श की गिरफ्तारी क्यो नही हुई,किसका सरंक्षण प्राप्त है इन अपराधियो को सभी को सोचना होगा..

वही अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस युवक के खिलाफ शख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है,पर देखने की बात होगी कि आखिर न्यायधानी बिलासपुर की पुलिस कब जागरूक होगी और इन जैसे अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही करेगी...

Banner