आजादी का अमृत महोत्सव के जश्न मनाने महिला स्व-सहायता समूह से चेम्बर आफ काॅमर्स के अध्यक्ष राजकुमार सहित सदस्यों ने खरीदी 1000 राष्ट्रीय ध्वज..

# Neeraj Makhija | 06 Aug, 2022

मुंगेली /- जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न मनाने 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में कलेक्टर राहुल देव की उपस्थिति में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित कलेक्टर कक्ष में चेम्बर आफ काॅमर्स के अध्यक्ष राजकुमार वाधवा व सदस्यों ने महिला स्वसहायता समूह से एक हजार राष्ट्रीय ध्वज की खरीदी की

इस दौरान कलेक्टर देव ने चेम्बर आफ काॅमर्स के अध्यक्ष व सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा बनाने का कार्य किया जा रहा है

उन्होंने जिले के नागरिकों को हर घर झंडा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील है। चेम्बर आफ काॅमर्स के अध्यक्ष ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न मनाने एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए झंडे को जिले के सभी व्यापारियों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा

 इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, चेम्बर आफ काॅमर्स के सभापति कोमल शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कोटड़िया, मुकेश रोहरा व रमेश यादव कार्यकारी अध्यक्ष, संदीप साहू उपाध्यक्ष, दिनेश गोयल सह सचिव, रामशरण यादव, सदस्य मिथलेश केशरवानी, राकेश पाठक उपस्थित रहें..

Banner