महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों को समझें और उनका करें सदुपयोग - प्रतिज्ञा..

# Neeraj Makhija | 05 Aug, 2022

डेस्क/- ओजस समाज सेवा समिति भिलाई के द्वारा आयोजित आजादी का शानदार 75 वा अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि की आसंदी से महिलाओं को प्रेरित करते हुए एडवोकेट प्रतिज्ञा सिंह ने महिलाओं से संबंधित सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की और इन पर समस्याओं का कानूनी समाधान पर प्रश्नों का निराकरण किया और सरल भाषा में स्वतंत्रता और स्वच्छंदता में फर्क को समझाया..

कार्यक्रम के अंत में ओजस सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती ललिता सिंह ने आभार प्रदर्शन करते हुए पूजा समिति के समाज सेवा कार्यों को विस्तार से समझाया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगंतुक अतिथियों एवं स्पर्धा के निर्णय को के सेवा समर्पण की तारीफ की

Banner