जनता के फंड से प्रदेश में काम करेगी "आम आदमी पार्टी"..

# Neeraj Makhija | 04 Aug, 2022

बिलासपुर/- आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति के लिए फंड रेजिंग अभियान की एक अगस्त से पूरे छत्तीसगढ़ में शुरुआत हो चुकी है। पार्टी जनता के फंड से ही काम करेगी..

इस विषय पर बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने सभी प्रदेश वासियों को स्वेच्छा से फंड रेजिंग अभियान चलाया जा रहा है..

प्रदेश कोषाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ जसबीर सिंग ने बताया कि आम आदमी पार्टी, राज्य के प्रदेश चुनाव प्रभारी,गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जूम मीटिंग कर आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति की प्रदेश में एक मजबूत शुरुवात करते हुए फंड रेसिंग माह की एक अगस्त से पूरे छत्तीसगढ़ में शुरुवात करने की घोषणा कर दी है..

प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंग ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने सभी प्रदेश वासियों ने आम आदमी पार्टी में विश्वास जताया है। पिछले दो माह के ग्राम मोहल्ला संवाद कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा के स्टेट आब्जर्वर के सहयोग से जो 1.5 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी से जुड़कर जो विश्वास जताया है। वे अत्याधिक उत्साह वर्धक है। संगठन की शक्ति अभी भी हर रोज बढ़ रही है

इस शक्ति को एकत्रित रूप में पूरी प्रदेश कार्यकारिणी और 90 विधानसभा के पर्यवेक्षक के सहयोग से आम आदमी पार्टी एक अगस्त से पूरे प्रदेश में स्वेच्छा से फंड रेजिंग अभियान में सहयोग का आव्हान कर चुकी है

प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के लिए जिले वार प्रेस कांफ्रेंस तथा टीवी इंटरव्यू द्वारा इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर प्रदेश की जनता तक इस अभियान को ले जाने का प्रयास किया जाएगा..

आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश के लोगों से और उनके परिजनों से अपील करती है कि एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में आम आदमी पार्टी को आर्थिक दान देने में भी अधिक से अधिक सहयोग कर ईमानदार सरकार बनाने की दिशा में अपना सहयोग कर योगदान दे। एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण भी तभी सम्भव है, जब पैसा जनता का हो, वरना बाकी राजनीतिक दल जिस तरह पूंजीपतियों से पैसा लेते है।

Banner