कोयले की अफरा-तफरी के खेल में शामिल 2 और आरोपी गिरफ्तार...

# Neeraj Makhija | 31 Jul, 2022

रायगढ़/- कोयले की अफरा-तफरी के खेल में शामिल 2 और आरोपी को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई हैं,ज्ञात हो कि अपराध में शामिल दो ट्रेलर ड्रायवर, कोलडिपो के संचालक सहित 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया हैं..

बता दे आपको गत मई माह में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर एवं स्टाफ द्वारा अच्छी गुणवता के कोयले के स्थान पर प्लांट में खराब गुणवता का कोयला सप्लाई कर ट्रांसपोर्ट कम्पनी को लाखों की क्षति पहुंचाने के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कोल डिपो के संचालक समेत दो ड्रायवर और ड्रायवर के भाई को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत के अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था..

वही अपराध विवेचना के दौरान गिरफ्तार वाहन चालक राजेन्द्र विश्वकर्मा अपने मेमोरेंडम बयान पर कोयले की अफरा-तफरी अपने भाई धर्मेन्द्र विश्वकर्मा व कोयले के खरीददार रब्बानी फिरदौसी उर्फ लालू तथा सोहेल उर्फ सुहैल रहमानी के साथ करना और उनके कहने पर मिक्स कोयला कंपनी तक पहुंचाना बताया गया था,जिसके बाद से दोनों आरोपी रब्बानी फिरदौसी और सुहैल रहमानी फरार थे,फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये टीआई मनीष नागर द्वारा अपने मुखबिर लगा पतासाजी की जा रही थी...

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों खैरपुर के पास देखे गये है,जिसके बाद तत्काल एक टीम बना मौके पर पहुँच उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया..

गिरफ्तार आरोपी

(1) रब्बानी फिरदौसी उर्फ लालू पिता काजिम फिरदौसी उम्र 27 वर्ष निवासी कॉलोनी खैरपुर रायगढ़..

(2) सुहैल रहमानी पिता अब्दुल गनी उम्र 26 वर्ष निवासी मित्तल नगर खरसिया नाका के पास अंबिकापुर जिला सरगुजा..

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी...

(1) दिनेश पाल पिता प्रसाद पाल उम्र 45 वर्ष निवासी दीनदयाल कॉलोनी थाना कोतवाली रायगढ़

(2) राजेंद्र विश्वकर्मा पिता शिव विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी कृष्णापुर इंदिरा आवास रायगढ़

(3) धर्मेंद्र विश्वकर्मा पिता जी विश्वकर्मा 32 वर्ष निवासी भगवानपुर नीचे बस्ती रायगढ़

(4) प्रेम नोनिया पिता शिवचरण नोनिया उम्र 34 वर्ष निवासी बोरियाखुर्द वार्ड नंबर 1 थाना संतोषी नगर रायपुर हाल मुकाम कुशवाबहरी थाना भूपदेवपुर रायगढ़..

Banner