अंडर 14 ड्यूस बॉल क्रिकेट का ट्रायल फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में 30 को..

# Neeraj Makhija | 29 Jul, 2022

बिलासपुर/- फाउंडेशन क्रिक्रट एकेडमी में बिल्हा ब्लॉक अंडर 14 ड्यूस बॉल क्रिकेट का ट्रायल 30 जुलाई को सुबह 11 बजे से रखा गया है..

एकेडमी से मिली जानकारी के अनुसार इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने पात्रता प्रमाण पत्र चार प्रति में अपने विद्यालय से बनवा कर लेकर आएंगे। खिलाड़ी सफेद वेशभूषा में स्वयं का किट लेकर आएंगे। इसके अलावा जिनका जन्म तिथि 2009 से नीचे होगा ऐसे खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते

इसमें चयनित खिलाड़ी 2 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसका सलेक्शन ट्रायल फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में होगा। ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। इसे सफल बनाने के लिए एकेडमी ने तैयारी शुरू कर दी है। बारिश के इस मौसम में भी खिलाड़ी यहां आ रहे हैं। कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है

फाउंडेशन द्वारा खिलाड़ियों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए फिल्डिंग मशीन, 6 टर्फ विकेट, बालिंग मशीन, अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाती है। यहां से प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी आज राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर एकेडमी का नाम रौशन कर रहे हैं।

Banner